Huawei P30 के रेंडर्स आए सामने, स्पेसिफिकेशन भी लीक

हुवावे की पी30 सीरीज़ के हैंडसेट इस साल के बहुप्रतीक्षित एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक हैं। इसे 2019 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है, संभवतः मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में।

Huawei P30 के रेंडर्स आए सामने, स्पेसिफिकेशन भी लीक
ख़ास बातें
  • Huawei P30 के रेंडर्स तो बताते हैं इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा
  • Huawei की पी सीरीज़ में एक बार फिर 3.5 एमएम ऑडियो जैक की वापसी
  • हुवावे पी30 में एक 40 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
विज्ञापन
हुवावे की पी30 सीरीज़ के हैंडसेट इस साल के बहुप्रतीक्षित एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक हैं। इसे 2019 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है, संभवतः मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में। दरअसल, Huawei P30 की कंसेप्ट पर आधारित तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें स्मार्टफोन को हर तरफ से दिखाया गया है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप नॉच और टेक्सचर्ड ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ नज़र आ रहा है। इसके अलावा हुवावे पी30 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने का खुलासा हुआ है।

Huawei P30 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों को OnLeaks और 91Mobiles द्वारा लीक किया गया है। इसमें स्मार्टफोन को 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ दिखाया गया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के बगल में है। अगर यह दावा सही साबित होता है कि Huawei की पी सीरीज़ में एक बार फिर 3.5 एमएम ऑडियो जैक की वापसी होगी। यह भी गौर करने वाली बात है कि जिन स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने एक बार 3.5 एमएम जैक की छुट्टी करने का फैसला किया है, वे इस हार्डवेयर पर वापस नहीं आए हैं। ऐसे में इस दावे पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

Huawei P30 के रेंडर्स तो बताते हैं इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा। निचले हिस्से पर बेहद ही पतला चिन होगा। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है, डुअल एलईडी फ्लैश के साथ। बैक पैनल टेक्सचर्ड है। यह ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। स्मार्टफोन के दाये किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं नज़र आ रहा है। संभवतः यह डिस्प्ले में ही होगा।


रिपोर्ट से पता चला है कि फोन का डाइमेंशन 149.1x71.4x7.5 मिलीमीटर है। कैमरा बंप के साथ इसकी मोटाई 9.3 मिलीमीटर है। डिस्प्ले साइज़ 6 इंच का है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड पाई है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे पी30 में एक 40 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  2. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  5. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  9. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »