हुवावे पी20, पी20 लाइट और पी20 प्रो के बारे में जानकारी लीक

हुआवे 27 मार्च को अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। पिछली रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि कंपनी इस दिन पी20, पी20 प्रो और पी20 लाइट से पर्दा उठाएगी।

हुवावे पी20, पी20 लाइट और पी20 प्रो के बारे में जानकारी लीक
ख़ास बातें
  • हुआवे 27 मार्च को नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन से उठाएगी पर्दा
  • कंपनी इस दिन पी20, पी20 प्रो और पी20 लाइट लॉन्च करेगी
  • तीनों फोन की जानकारी हुई है एक बार फिर से लीक
विज्ञापन
हुआवे 27 मार्च को अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। पिछली रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि कंपनी इस दिन पी20, पी20 प्रो और पी20 लाइट से पर्दा उठाएगी। ताज़ा लीक में तीनों फोन का फ्रंट और बैक लुक देखा गया है। इसके अलावा पी20 लाइट चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीईएनएए पर देखा गया है, जिससे इसकी स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने गुरुवार को एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें तीनों वैरिएंट में आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया गया है। नीचे की ओर चिन भी इनमें देखी गई है।

टीईएनएए पर देखी गई हुआवे पी20 लाइट की जानकारी में पता चला है कि फोन में 5.84 इंच का डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें एक 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें लाइका लेंस व 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी बात कही गई है। फोन का वज़न 145 ग्राम के करीब हो सकता है।

टीईएनएए के मुताबिक, पी20 लाइट में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर हो सकता है। साथ ही जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। दावा यह है कि फोन में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। इसके एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (आउट ऑफ बॉक्स) पर चलने की संभावना है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से संभवत: 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक दिए जाएंगे। साथ ही मौज़ूद होगा ग्रेविटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर और डिस्टेंस सेंसर। इसके अलावा फोन के ब्लू, प्लैटिनम गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और चेरी रंग वैरिएंट में आने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »