Huawei P Smart (2019) ऑनलाइन लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशन

Huawei Enjoy 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने के ठीक एक दिन बाद ही हुवावे कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को एक फ्रांसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 13:45 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे पी स्मार्ट (2019) में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित EMUI 9.0 है
  • किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है
  • Huawei P Smart (2019) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
Huawei Enjoy 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने के ठीक एक दिन बाद ही हुवावे कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को एक फ्रांसीसी वेबसाइट पर लिस्ट  किया गया है। Huawei P Smart (2019) हैंडसेट को रिटेल वेबसाइट Boulanger पर लिस्ट किया गया है। इससे स्मार्टफोन के डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।
 

Huawei P Smart (2019) की कीमत और डिज़ाइन

Huawei P Smart (2019) हैंडसेट की Boulanger वेबसाइट पर 249 यूरो (करीब 20,300 रुपये) में लिस्ट किया गया है। फोन ब्लैक और ब्लू रंग में लिस्ट है। जैसा कि हमने आपको बताया, हुवावे पी स्मार्ट (2019) में वाटरड्रॉप डिजाइन वाला लॉन्च है और निचले हिस्से पर बेहद ही पतला चिन है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है और इसके साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम ऑडियो जैक को जगह मिली है। दायें किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं।
 

Huawei P Smart (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी स्मार्ट (2019) में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित EMUI 9.0 है। डुअल सिम हैंडसेट 6.21 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले से लैस है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512  जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना होगा।

Huawei P Smart (2019) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप ऑटोफोकस और फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सपोर्ट वाला सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.20x73.40x8.0 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.