Huawei P Smart (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Huawei P Smart (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन ड्यूड्रॉप नॉच, डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3400 एमएएच बैटरी से लैस है।

Huawei P Smart (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • हुवावे पी स्मार्ट (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है
  • Huawei P Smart (2019) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हुवावे पी स्मार्ट (2019) में 3400 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
Huawei P Smart (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन ड्यूड्रॉप नॉच, डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3400 एमएएच बैटरी से लैस है। इस महीने ही Huawei P Smart (2019) को एक फ्रांसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसकी बिक्री जनवरी 2019 में शुरू होने की उम्मीद थी। अब हुवावे ने इस फोन की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दे दी है। Huawei P Smart (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलता है।
 

Huawei P Smart (2019) की कीमत, उपलब्धता, डिज़ाइन

Huawei ने फिलहाल हुवावे पी स्मार्ट (2019) की कीमत का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इस स्मार्टफोन को Boulanger पर 249 यूरो (करीब 20,300 रुपये) में लिस्ट किया गया है। Huawei ने जानकारी दी है कि इस फोन को यूनाइटेड किंगडम में मिडनाइनट ब्लू, ऑरोरा ब्लू और सेफायर ब्लू रंग में 10 जनवरी से उपलब्ध करा दिया जाएगा। फिलहाल, इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Huawei P Smart (2019) में फ्रंट पैनल पर ड्यूड्रॉप नॉच, बॉटम में चिन है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी भी फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में बायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन हैं।
 

Huawei P Smart (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी स्मार्ट (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। डुअल-सिम सपोर्ट वाला हुवावे पी स्मार्ट (2019) में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू टीएफटी एलसीडी ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में 12 एनएम प्रोसेस पर बना 2.2 गीगाहर्ट्ज़ हाइसिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Huawei P Smart (2019) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.6 है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का कैमरा काम करता है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

हुवावे पी स्मार्ट (2019) में 3400 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। Huawei P Smart (2019) का डाइमेंशन 155.20x73.40x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और ग्रेविटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »