Huawei 2024 में चीन में स्मार्टफोन बिक्री में Apple को पछाड़कर बना नंबर 1

Huawei ने 2023 में चीनी स्मार्टफोन बाजार में एक बढ़त हासिल की है। 2023 की चौथी तिमाही में Huawei की शिपमेंट में 36.2 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12 सीरीज Kirin प्रोसेसर पर काम करते हैं।
  • Huawei Nova 12 Lite में Snapdragon 778G 4G चिप है।
  • Huawei Mate 60 की बिक्री ने हुवावे को नंबर 1 बनाने में योगदान दिया है।

Huawei Nova 11 में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने 2023 में चीनी स्मार्टफोन बाजार में एक बढ़त हासिल की है। हाल ही में IDC रिपोर्ट से पता चला है कि 2023 की चौथी तिमाही में Huawei की शिपमेंट में 36.2 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, जिससे यह चीन में चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया। अब काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि Huawei ने 2024 के पहले दो हफ्तों के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में टॉप पायदान पर है।

यह काफी बड़ी ग्रोथ है, सिर्फ इसलिए नहीं कि इसने Apple को पीछे छोड़ा है, बल्कि इसलिए भी कि 2019 के अमेरिकी प्रतिबंध के बाद यह पहली बार है कि Huawei ने चीन में स्मार्टफोन बिक्री के मामले में टॉप पायदान हासिल किया है। Huawei Mate 60 सीरीज चीनी बाजार में काफी ज्यादा पसंद की गई है। बीते साल लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन में Kirin 9000S प्रोसेसर और Harmony OS ऑपरेटिंग सिस्टम है। आपको बता दें कि Mate 60 सीरीज की अभी भी काफी डिमांड है। कंपनी की Harmony OS NEXT लॉन्च करने का प्लान है। Huawei के अपने कर्नेल वाला एक ऑपरेटिंग सिस्टम जो एंड्रॉइड ऐप सपोर्ट को पूरी तरह से खत्म कर देगा। यह 2024 के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है, इसकी सफलता का Huawei के स्मार्टफोन बिजनेस पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
Advertisement

Huawei Mate 60 के अलावा दिसंबर में लॉन्च हुई Nova 12 सीरीज ने भी Huawei की बिक्री बढ़ाने में मदद की है। ये सभी मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं जो Kirinप्रोसेसर पर काम करते हैं। हालांकि, Nova 12 Lite में Snapdragon 778G 4G चिप है। काउंटरप्वाइंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में हाई-एंड स्मार्टफोन बाजार में 2023 में 27 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं Apple टॉप स्थान पर बना हुआ है, Huawei और अन्य चीनी ब्रांड 2023 की तीसरी तिमाही से धीरे-धीरे Apple की मार्केट में हिस्सेदारी में कमी कर रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.