• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei P70 में 5000mAh बैटरी के साथ होगा 6.7 इंच 1.5K डीप माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले!

Huawei P70 में 5000mAh बैटरी के साथ होगा 6.7 इंच 1.5K डीप माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले!

डिस्प्ले के साथ-साथ सीरीज के कैमरा में भी यहां जबरदस्त इम्प्रूवमेंट देखने को मिल सकते हैं।

Huawei P70 में 5000mAh बैटरी के साथ होगा 6.7 इंच 1.5K डीप माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले!

Photo Credit: Huawei

Huawei P60 को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • कंपनी इसमें OLED डिस्प्ले दे सकती है।
  • सीरीज के कैमरा में भी यहां जबरदस्त इम्प्रूवमेंट देखने को मिल सकते हैं।
  • सीरीज में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Huawei अपनी Huawei P60 सीरीज के बाद अब Huawei P70 सीरीज पर फोकस कर रही है। सीरीज के लीक्स आने भी शुरू हो चुके हैं जिसमें लेटेस्ट अपडेट में फोन के डिस्प्ले को लेकर अहम जानकारी दी गई है। लीक हुई जानकारी कहती है कि हमेशा की तरह कंपनी स्मार्टफोन में नया इनोवेशन लेकर आने वाली है। जो कि इसके डिस्प्ले से संबंधित है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Huawei P70 सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो चुका है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सीरीज के डिस्प्ले के बारे में महत्वपूर्ण खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन में 6.7 इंच का 1.5K डीप माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। स्क्रीन के लिए इस्तेमाल हुआ डीप माइक्रो शब्द यहां समझना जरूरी हो जाता है। इसकी बदौलत स्मार्टफोन स्क्रीन में कम्फर्टेबल होल्ड मिलेगा, और साथ ही विजुअल क्वालिटी भी पहले से बेहतर हो जाएगी। कम से कम बेजल वाला क्वाड कर्व्ड डिजाइन डिस्प्ले यूजर को कंटेंट व्यूइंग का रिच एक्सपीरियंस देगा। 

हुवावे पी70 को लेकर इससे पहले भी लीक्स आ चुके हैं जिनमें सामने आया था कि कंपनी इसमें OLED डिस्प्ले देगी जो कि चीन के जाने माने मेन्युफैक्चरर्स BOE, COST, Visionox, और Tianma आदि में से किसी से खरीदा जाएगा। डिस्प्ले के साथ-साथ सीरीज के कैमरा में भी यहां जबरदस्त इम्प्रूवमेंट देखने को मिल सकते हैं। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें Omnivision OV50H वेरिएबल फिजिकल अपर्चर वाला लेंस देखने को मिल सकता है। इसके लिए कंपनी Sony IMX989 के विकल्प के साथ भी जा सकती है। सीरीज में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर पुराने मॉडल Huawei P60 से यह अपकमिंग सीरीज कई एरिया में बड़े अपग्रेड लेकर आ सकती है। लेकिन तब तक कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से पुष्टि का इंतजार करना होगा। 

Huawei P60 में 6.67 इंच फुलएचडी एलटीपीओ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, और 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »