Huawei Nova 8 में होगा 66 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मिला सर्टिफिकेशन

3C लिस्टिंग के अनुसार, JSC-AN00 मॉडल नंबर के साथ हुवावे नोवा 8 सीरीज़ के एक स्मार्टफोन को चीन में सर्टिफिकेशन मिला है।

Huawei Nova 8 में होगा 66 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मिला सर्टिफिकेशन

Huawei Nova 8 सीरीज़ में कई फोन शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन शामिल हैं
  • जल्द लॉन्च होगी नई हुवावे स्मार्टफोन सीरीज़
  • हाई-रिफ्रेश रेट कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है हुवावे नोवा 8
विज्ञापन
Huawei Nova 8 सीरीज़ का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर JSC-AN00 के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह विशेष मॉडल तीन कथित हैंडसेटों में से एक हो सकता है, जिसे कथित तौर पर अगले महीने चीन में Nova 8 SE, Nova 8 और Nova 8 Pro के रूप में लॉन्च किया गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नोवा 8 या नोवा 8 प्रो स्मार्टफोन हो सकता है। यह फोन उन स्मार्टफोन्स में से एक है, जिन्हें पिछले महीने चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर कथित रूप से देखा गया था।

3C लिस्टिंग के अनुसार, JSC-AN00 मॉडल नंबर के साथ हुवावे नोवा 8 सीरीज़ के एक स्मार्टफोन को चीन में सर्टिफिकेशन मिला है। 3सी सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि इस हैंडसेट के साथ आने वाले चार्जर का मॉडल नंबर "HW-110600C00" होगा, जिसमें 66W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि JSC-AN00 मॉडल नंबर Huawei Nova 8 से संबंधित है। दिलचस्प बात यह है कि JSC-AN00 मॉडल नंबर वाला हुवावे फोन सितंबर में TENAA पर भी देखा गया था। हालांकि यह लिस्टिंग अब हटा दी गई है।

इसके अलावा, टिप्स्टर यह भी कहता है कि Huawei Nova 8 सीरीज़ की तरह ही Honor V40 स्मार्टफोन भी 66W फास्ट चार्जर के साथ आएगा। यह कहा जा रहा है कि हॉनर वी40 सीरीज़ के स्मार्टफोन मॉडल नंबर YOR-AN00 / TN00, YOR-AN10 / TN10, YOR-AN00S और YOR-N49 के साथ आएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन बीओई या विजनॉक्स द्वारा बनाए गए कर्व्ड एज और हाई रिफ्रेश रेट वाले 6.72-इंच डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि इन डिवाइसों को किरिन 9000 सीरीज़ चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »