Huawei Nova 8 सीरीज़ व Honor V40 नवंबर में हो सकते हैं लॉन्च

Huawei Nova 8 सीरीज़ के साथ Honor V40 को भी नवंबर में लॉन्च किया जाएगा, जो कि पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Honor V30 और V30 Pro स्मार्टफोन का सक्सेसर होंगे।

Huawei Nova 8 सीरीज़ व Honor V40 नवंबर में हो सकते हैं लॉन्च

Huawei Nova 8 SE में मिल सकता है 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 SE में मिल सकते हैं दो CPU वेरिएंट्स
  • हुवावे नोवा 8 एसई फोन में मिल सकता है 6.53 इंच एलसीडी डिस्प्ले
  • हुवावे नोवा 8 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
विज्ञापन
Huawei Nova 8 सीरीज़ और Honor V40 नवंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं, जिसका दावा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिप्सटर ने किया है। नोवा 8 सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, वो होंगे- Huawei Nova 8, Huawei Nova 8 Pro और Huawei Nova 8 SE। इसके अलावा वीबो पर नोवा 8 एसई के कथित स्पेसिफिकेशन को भी लीक कर दिया गया है। बताया गया है कि यह फोन 6.53 इंच एलसीडी डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
 

Huawei Nova 8 series, Honor V40 launch (expected)

सितंबर महीने में Playfuldroid ने वीबो पर टिप्सटर Really Asen Jun का हवाला देते हुए जानकारी दी थी कि Nova 8 सीरीज़ इस साल के अंत तक लॉन्च की जा सकती है, इस लाइनअप में तीन मॉडल्स शामिल होंगे। वहीं, अब एक अन्य टिप्सटर Nirvana of Science and Technology ने वीबो पर बताया है कि नोवा 8 सीरीज़ अगले महीने Honor V40 के साथ लॉन्च की जाएगी। आपको बता दें, Honor ने V30 और V30 Pro स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसके सक्सेसर को इस साल भी नवंबर में पेश कर सकती है।
 

Huawei Nova 8 SE specifications (expected)

लॉन्च से पहले, जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने हुवावे नोवा 8 एसई के कथित स्पेसिफिकेशन वीबो पर रेंडर्स के साथ पोस्ट किए हैं। लीक के अनुसार, इस फोन में 6.53 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट मिलेगा। टिप्सटर का हवाला देते हुए Playfuldroid की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन दो CPU वेरिएंट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन का शुरुआती मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जबकि प्रीमियम मॉडल में डायमेंसिटी 800U प्रोसेसर दिया जा सकता है। फिलहाल, फोन के रैम व स्टोरेज क्षमता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया होगा। नोवा 8 एसई फोन की बैटरी 3,800 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जिसकी एंट्री Huawei Mate 40 Pro और Mate 40 Pro के साथ हुई थी। नोवा 8 एसई फोन का डायमेंशन 7.46mm और भार 178 ग्राम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »