Huawei Nova 3, Nova 3i आज होंगे भारत में लॉन्च

Huawei गुरुवार को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दोनों ही हैंडसेट डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2018 10:26 IST
ख़ास बातें
  • चार-चार कैमरों के साथ आते हैं हुवावे नोवा 3, हुवावे नोवा 3आई
  • चीन में Huawei Nova 3 की कीमत करीब 30,000 रुपये है
  • Huawei Nova 3i की कीमत करीब 20,000 रुपये से शुरू होती है
Huawei गुरुवार को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दोनों ही हैंडसेट डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Huawei Nova 3 और Nova 3i स्मार्टफोन को आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इन दोनों हैंडसेट को अलग-अलग इवेंट में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। दोनों ही हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो ये फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 6 जीबी तक रैम, चार कैमरे- दो फ्रंट और दो रियर कैमरे के साथ आते हैं। लॉन्च इवेंट में इन दोनों ही हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है।
 

Huawei Nova 3, Nova 3i कीमत

चीन में हुवावे नोवा 3 को पर्पल, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) है।

वही, Huawei Nova 3i के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) है।
 

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।

Huawei Nova 3 में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।
 
Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • Bad
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good performance
  • Bad
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  4. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  6. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  8. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  9. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  10. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.