Huawei Mate 20 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें आईं सामने

हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले हुवावे मेट20 प्रो के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2018 12:07 IST
ख़ास बातें
  • 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित होगा लॉन्च इवेंट
  • Huawei Mate 20 के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Mate 20 Pro की तुलना में मेट 20 का नॉच है छोटा

Huawei Mate 20 के लॉन्च से पहले तस्वीरें आईं सामने

Photo Credit: WinFuture.de

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले हुवावे मेट20 प्रो के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई जो हुवावे मेट 20 के प्रेंस रेंडर होने का दावा करती है। लीक हुई तस्वीर Huawei Mate 20 में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नजर आ रहा है। बता दें कि इस साल बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने Huawei Mate 20 Lite को लॉन्च किया था। हुवावे मेट 20 लाइट में डुअल फ्रंट और रियर कैमरा मौजूद है।
 

Huawei Mate 20 स्पेसिफिकेशन

लीक तस्वीर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिपस्टर Roland Quandt द्वारा लिखे ब्लॉग WinFuture.de से सामने आई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Huawei Mate 20 में 6.43 इंच (1080x2244 पिक्सल) फुल एचडी+ टीएफटी एलसीडी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम मिलेगी। हुवावा का यह हैंडसेट 64 जीबी/ 128जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए Huawei नया नैनोएसडी कार्ड स्लॉट दे सकती है। कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए हुवावे मेट 20 में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Mate 20 Pro की तरह Huawei Mate 20 में तीन रियर कैमरे रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइमरी सेंसर 40 मेगापिक्सल का होगा, अन्य दो सेंसर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फोन में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक होगा। हुवावे का यह स्मार्टफोन सभी मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। Mate 20 की शुरुआती कीमत 750 यूरो (लगभग 63,700 रुपये) है। मेट20 प्रो की शुरुआती कीमत 850 यूरो (लगभ 72,200 रुपये) हो सकती है। इसके अलावा उम्मीद है कि Huawei किरिन 980 चिपसेट वाला अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life and super fast charging
  • Premium build quality and aesthetics
  • Powerful CPU
  • Versatile set of cameras
  • Vivid and sharp display
  • Bad
  • Inconsistent fingerprint recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.