Huawei Mate 30 Pro में 40 मेगापिक्सल के दो सेंसर होने का दावा

Huawei Mate 30 Pro कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी क्षमता के साथ आएगा। बड़े सेंसर के कारण और डिटेल कैपचर करने में सफल होगा।

Huawei Mate 30 Pro में 40 मेगापिक्सल के दो सेंसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • हुवावे मेट 30 प्रो ऑल-ग्लास बिल्ड के साथ आएगा
  • हुवावे मेट 30 प्रो हो सकता है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • किरिन 985 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Huawei Mate 30 Pro
विज्ञापन
Huawei Mate 30 सीरीज़ से आने वाले महीनों में पर्दा उठेगा। इससे पहले फोन के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। एक टिप्सटर ने फोन के रियर कैमरा सेटअप के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। प्रतीत होता है कि फोन मे दो 40 मेगापिक्सल के सेंसर्स और एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा। टिप्सटर की मानें फोन के कैमरे में सीने लेंस नाम का नया फीचर इंटिग्रेटेड होगा। फिलहाल, साफ नहीं है कि नया सीने लेंस फीचर किस काम आएगा। हो सकता है कि यह वीडियो को और सिनेमैटिक टोन दे। लेकिन यह अभी कयास मात्र है। संभव है कि यह बीते साल हुवावे मेट 20 सीरीज़ के साथ लॉन्च किए एआई सिनेमा फीचर से संबंधित हो।

टिप्सटर रॉडेंट950 के मुताबिक, हुवावे मेट 30 प्रो में वेरिएबल अपर्चर वाला एक 40 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान सिने लेंस फीचर को सपोर्ट करेगा। दूसरा कैमरा भी 40 मेगापिक्सल का है। यह 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा और सिने लेंस को सपोर्ट करेगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा, 5X ज़ूम क्षमता के साथ। दावा किया गया है कि यह फोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें एक पेरिस्कोप लेंस होगा।

अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं तो Huawei Mate 30 Pro कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी क्षमता के साथ आएगा। बड़े सेंसर के कारण और डिटेल कैपचर करने में सफल होगा। गौर करने वाली बात है कि पहले आई एक रिपोर्ट में मेट 30 फोन में Sony IMX600 सीरीज़ के दो कस्टम सेंसर दिए जाने का दावा था। गौर करने वाले बात है कि हुवावे ने बीते महीने यूरोप में सिने लेंस और मैट्रिक्स कैमरे का ट्रेडमार्क हासिल किया था।

जानकारी मिली है कि हुवावे मेट 30 प्रो ऑल-ग्लास बिल्ड के साथ आएगा। इसमें मेटालिक फ्रेम के लिए कोई जगह नहीं होगी। इसके अलावा फोन में कोई फिजिकल बटन नहीं होगा। यह आर्टिफिशिलयल टैकटाइल फीडबैक पर काम करेगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 6.71 इंच का डिस्प्ले है और इसमें किरिन 985 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »