Huawei Mate 20 Pro भारत में 27 नवंबर को होगा लॉन्च

Huawei अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Mate 20 Pro को भारत में 27 नवंबर को लॉन्च करेगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने यह जानकारी कंपनी के सूत्रों के हवाले से दी है।

Huawei Mate 20 Pro भारत में 27 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • मेट 20 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है
  • हुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है
  • Mate 20 Pro में 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है
विज्ञापन
Huawei अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Mate 20 Pro को भारत में 27 नवंबर को लॉन्च करेगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने यह जानकारी कंपनी के सूत्रों के हवाले से दी है। यह पहला मौका है जब हुवावे की मेट सीरीज़ के स्मार्टफोन को भारत में लाया जा रहा है। बता दें कि यह हुवावे मेट 20 प्रो 7एनएम हाइसिलिकॉन 980 प्रोसेसर के साथ आता है।

कंपनी ने बीते महीने ही ऐलान किया था कि वह भारत में Huawei Mate 20 Pro के ज़रिए अपनी वायरलेस चार्जिंग तकनीक को लाने की तैयारी में है। इस बीच Amazon India की वेबसाइट पर इसका लेंडिंग पेज भी लाइव हो गया है जिससे हैंडसेट की ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी मिलती है।

Mate 20 Pro एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 सॉफ्टवेयर पर चलेगा।

Huawei Mate 20 Pro कीमत
यूरोपीय मार्केट में Huawei Mate 20 Pro का 6 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट 1049 यूरो (लगभग 89,100 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हुवावे के अन्य फोन की तरह यह भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशन
हुवावे मेट 20 प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हुवावे मेट 20 सीरीज़ का एक मात्र फोन है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन को आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है।

हुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस है। यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। साथ में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। फोन में तीसरा 8 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। ये सेंसर एलईडी फ्लैश और सुपर एचडीआर के साथ आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का आरजीबी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 3डी फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।

इस फोन की बैटरी 4200 एमएएच की है। यह 40 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Mate 20 Pro में 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life and super fast charging
  • Premium build quality and aesthetics
  • Powerful CPU
  • Versatile set of cameras
  • Vivid and sharp display
  • कमियां
  • Inconsistent fingerprint recognition
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW की इलेक्ट्रिक कार बनाएंगे ह्यूमनाइड रोबोट, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Google Maps पर Ask Maps फीचर कैसे करें उपयोग
  4. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!
  5. IPL 2026 देखें घर पर बड़ी स्क्रीन पर, मात्र 21 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50 इंच Smart TV
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  7. Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program
  9. Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
  10. Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »