Huawei Mate 10 में होगी 4000 एमएएच बैटरी, टीज़र से हुआ खुलासा

हुवावे लंबे समय से अपने आने वाले मेट 10 स्मार्टफोन के लिए ट्विंटर अकाउंट के लिए टीज़र जारी कर रही है। लेकिन इन टीज़र से फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ था। अब कंपनी ने आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में टीज़र जारी किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2017 10:44 IST
हुवावे लंबे समय से अपने आने वाले मेट 10 स्मार्टफोन के लिए ट्विंटर अकाउंट के लिए टीज़र जारी कर रही है। लेकिन इन टीज़र से फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ था। अब कंपनी ने आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में टीज़र जारी किया है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Huawei Mate 10 स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

हुवावे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नया टीज़र जारी किया है। इस जिफ़ टीज़र में कंपनी ने #HUAWEIMATE10 हैशटैग का इस्तेमाल किया है। और दावा किया है कि सिंगल चार्ज करने पर बैटरी पूरे दिन तक चल जाएगी।
Advertisement

इससे पहले एक लीक तस्वीर से स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन में पतले बेज़ल और हुवावे लोगो होने का पता चला था। इसके साथ ही एक लीक वीडियो में फोन के नीचे की तरफ़ एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ एक स्पीकर ग्रिल दिख रहा है। अगस्त में कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र इमेज से पुष्टि हुई थी कि मेट 10 में लाइका ब्रांड के लेंस होंगे। हुवावे द्वारा मेट 10 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट- मेट 10 और मेट 10 लाइट लॉन्च किए जा सकते हैं।

याद दिला दें कि, हुवावे मेट 10 में एक आइरिस स्कैनिंग फ़ीचर होने की ख़बरें हैं। इसके अलावा फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 10एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित होगा। इस फोन में एक 6 इंच फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशिया 18:9 होगा। हुवावे द्वारा 16 अक्टूबर को फोन लॉन्च करने से पहले दूसरे फ़ीचर का भी खुलासा किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीब 38,500 रुपये) हो सकती है। इस स्मार्टफोन में एक 12 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei mate 10 smartphone, Huawei mate 10 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.