Huawei Mate 10 की नई तस्वीर लीक

आधिकारिक लॉन्च से पहले हुवावे मेट 10 को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब हुवावे मेट 10 डिवाइस के फ्रंट पैनल की तस्वीर एक बार फिर लीक हुई है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Huawei Mate 10 स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Mate 10 की नई तस्वीर लीक
विज्ञापन
आधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei Mate 10 को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब हुवावे मेट 10 डिवाइस के फ्रंट पैनल की तस्वीर एक बार फिर लीक हुई है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Huawei Mate 10 स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

वीबो पर पोस्ट की गई ताजा लीक तस्वीर की बात करें तो, इसमें भी स्मार्टफोन का डिज़ाइन पुरानी लीक तस्वीर जैसा ही है। इस तस्वीर में दिख रहे स्मार्टफोन में बेहद स्लिम बेज़ल हैं और नीचे की तरफ़ एक छोटा हुवावे लोगो है। मेट 10 वेरिएंट में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हुवावे मेट 10 के रियर की डिज़ाइन के बारे में कंपनी की आधिकारिक तस्वीरों से एक झलक पहले ही मिल चुकी है।

इससे पहले एक लीक वीडियो में, फोन के नीचे की तरफ़ एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ एक स्पीकर ग्रिल दिख रहा है। जबकि हुवावे मेट 10 स्मार्टफोन में ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। पिछले महीने कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र इमेज से पुष्टि हुई थी कि मेट 10 में लाइका ब्रांड के लेंस होंगे। हुवावे द्वारा मेट 10 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट- मेट 10 और मेट 10 लाइट लॉन्च किए जा सकते हैं।

याद दिला दें कि, हुवावे मेट 10 में एक आइरिस स्कैनिंग फ़ीचर होने की ख़बरें हैं। इसके अलावा फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 10एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित होगा। इस फोन में एक 6 इंच फुल एचडी (1080x2160 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशिया 18:9 होगा। हुवावे द्वारा 16 अक्टूबर को फोन लॉन्च करने से पहले दूसरे फ़ीचर का भी खुलासा किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीब 38,500 रुपये) हो सकती है। इस स्मार्टफोन में एक 12 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »