Huawei Maimang 8 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 6 जीबी रैम हैं इसमें

डुअल-सिम हुवावे मायमैंग 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

Huawei Maimang 8 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 6 जीबी रैम हैं इसमें
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Huawei Maimang 8 में
  • हुवावे मायमैंग 8 की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है
  • Huawei Maimang 8 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
विज्ञापन
Huawei ने चीनी मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Huawei Maimang 8 को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पर गौर करें तो हुवावे मायमैंग 8 बहुत हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei P Smart+ (2019) जैसा ही लगता है। सबसे अहम अंतर रैम और स्टोरेज का है। Maimang 8 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। वहीं, हुवावे पी स्मार्ट+ (2019) 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Huawei Maimang 8 की कीमत

चीनी मार्केट में हुवावे मायमैंग 8 की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। फोन को मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Huawei Maimang 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे मायमैंग 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Huawei Maimang 8 तीन रियर कैमरे से लैस है। पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर नॉच में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरा एआई से लैस है।

Huawei के लेटेस्ट फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 155.2x73.4x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »