108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Huawei Hi Nova 12z लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei ने चीन में Huawei Hi Nova 12z लॉन्च कर दिया है, जिसमें एक शानदार OLED डिस्प्ले शामिल है।

108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ Huawei Hi Nova 12z लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Huawei

Huawei Hi Nova 12z में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Hi Nova 12z में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Hi Nova 12z में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Hi Nova 12z में 4500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Huawei ने चीन में Huawei Hi Nova 12z लॉन्च कर दिया है, जिसमें एक शानदार OLED डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इस मिड रेंज फोन में एक ऑक्टा कोर चिपसेट, फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट सॉफ्टवेयर शामिल है। यहां हम आपको Huawei Hi Nova 12z के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Huawei Hi Nova 12z Price


Huawei Hi Nova 12z के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (~$305) है। यह स्मार्टफोन वर्तमान में Vmall पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, अभी तक फोन आउट ऑफ स्टॉक है। यह फोन याओकिन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।


Huawei Hi Nova 12z Specifications


Huawei Hi Nova 12z में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 100% P3 कलर गेमुट ​​और 10.7 बिलियन कलर्स का सपोर्ट शामिल है। डिस्प्ले 395 पीपीआई डेंसिटी और 10 पॉइंट तक मल्टी-टच सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि Huawei ने सटीक चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। यह एंड्रॉइड पर काम करता है और इसमें जेस्चर नेविगेशन, एक फ्लोटिंग नेविगेशन बार और एक इंटेलिजेंट एसिस्टेंट फीचर शामिल है। Nova 12z में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Hi Nova 12z के रियर में एफ/1.9 अपर्चर के साथ हाई रेजॉल्यूशन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। कैमरा 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट करता है और बेहतर वीडियो के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EI) शामिल है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी एलटीई, ड्यूल सिम फंक्शन सपोर्ट, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, BeiDou और गैलीलियो है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में स्प्लैश और धूल प्रतिरोध की भी सुविधा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »