HTC U19e से 11 जून को उठा सकता है पर्दा

HTC U19e: हैंडसेट निर्माता कंपनी HTC जल्द अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में उतारने की तैयारी में है।

HTC U19e से 11 जून को उठा सकता है पर्दा

HTC U19e से 11 जून को उठा सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • HTC ने 11 जून को ताइवान में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस मिड-रेंज़ स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च
  • HTC के आगामी फोन का नाम HTC U19e हो सकता है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी HTC ने पिछले कुछ समय से अपना कोई भी नया स्मार्टफोन मार्केट में नहीं उतारा है। पिछले साल दिसंबर में एचटीसी ने अपने HTC Desire 12s स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी जल्द अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में उतारने की तैयारी में है। हाल ही में HTC ताइवान के फेसबुक (Facebook) पेज़ से नए स्मार्टफोन की टीज़र इमेज़ को जारी किया गया है। इसके अलावा एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि लॉन्च इवेंट में HTC U19e से पर्दा उठाया जा सकता है।

टीज़र इमेज़ इस बात की ओर इशारा कर रही है कि HTC 11 जून को ताइवान में लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। HTC ने फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है, हाल ही में मॉडल नबंर 2Q7A100 के साथ एक नया मिड-रेंज़  HTC स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, HTC ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है।

एक रिपोर्ट में एंटूटू लिस्टिंग की एक तस्वीर को साझा किया गया है, साथ ही इससे अतिरिक्त स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है जैसे कि HTC ब्रांड के इस आगामी फोन में 128 जीबी स्टोरेज और 1080x2160 पिक्सल डिस्प्ले (18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ) हो सकता है। PhoneRadar की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का नाम HTC U19e हो सकता है।

रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि फोन में 6 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसके दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं- पर्पल और ग्रीन। दिसंबर 2018 में एचटीसी ताइवान के प्रेसिडेंट Darren Chen ने कहा था कि कंपनी 2019 में मिड-रेंज और हाई-एंड डिवाइस पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC, Android, HTC U19e
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »