एचटीसी यू अल्ट्रा लिमिटेड एडिशन लॉन्च, इसमें है सेफायर ग्लास डिस्प्ले और 128 जीबी स्टोरेज

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 12:51 IST
ख़ास बातें
  • इस वेरिएंट में बेहद ही मज़बूत सेफायर ग्लास डिस्प्ले है
  • एचटीसी यू अल्ट्रा का लिमिटेड एडिशन ताइवान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • स्थानीय मार्केट में यह 28,900 ताइवानी डॉलर (करीब 62,000 रुपये) में मिलेगा
पिछले हफ्ते एचटीसी ने घोषणा की थी कि वह सोमवार को अपने प्रशंसकों को सरप्राइज़ करेगी। कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी एचटीसी वन एक्स10 या एचटीसी 11 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, एचटीसी ने अब एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में बेहद ही मज़बूत सेफायर ग्लास डिस्प्ले के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

एचटीसी यू अल्ट्रा का लिमिटेड एडिशन ताइवान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्थानीय मार्केट में यह फोन 28,900 ताइवानी डॉलर (करीब 62,000 रुपये) में मिलेगा। इस हैंडसेट का 64 जीबी मॉडल भारत में 59,990 रुपये में बिक रहा है। लिमिटेड एडिशन वेरिएंट ब्लू, ब्लैक, पिंक और व्हाइट रंग में मिलेगा। 128 जीबी वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से चमड़े वाला फ्लिप कवर, एक चाबी रिंग और क्विक चार्ज 3.0 पावर बैंक दिए जाएंगे। अभी साफ नहीं है कि इस वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।

सेफायर ग्लास और ज़्यादा स्टोरेज के अलावा इस वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन मुख्य हैंडसेट वाले ही हैं। एचटीसी यू अल्ट्रा में डुअल डिस्प्ले है, एलजी वी20 की तरह। प्राइमरी स्क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1040x160 पिक्सल है। स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। 64 जीबी वाले वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास 5 और 128 जीबी वाले वेरिएंट में सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन है।

यू अल्ट्रा में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रापिक्सल मोड और बीएसआई सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

एचटीसी यू अल्ट्रा के अन्य स्पेसिफिकेशन में 2 टीबी तक के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, एचटीसी कनेक्ट और यूएसबी 3.1 कनेक्टिविटी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसका वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 162.41x79.79x7.9 मिलीमीटर। इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 26 घंटे तक टॉक टाइम और 13 दिनों तक के स्टैंड बाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC U Ultra Limited Edition, HTC U ULTra 128GB, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.