एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू

एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू
विज्ञापन
एचटीसी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू अल्ट्रा की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। ताइवान का स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने पिछले महीने ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू अल्ट्रा को लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत भारत में 59,990 रुपये है। कंपनी ने सोमवार को एक ट्वीट कर फोन की उपलब्धता की जानकारी दी है।

एचटीसी ने भारत के अपने ट्विटर हैंडल पर यू अल्ट्रा की एक तस्वीर पोस्ट की। कंपनी ने लिखा, ''एचटीसी यू अल्ट्रा यहां है। अपना फोन यहां से खरीदें।'' एचटीसी यू अल्ट्रा का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की भारतीय वेबसाइट से 59,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन सैफ़ायर ब्लू और ब्रिलियंट ब्लैक कलर में मिल रहा है।

एचटीसी यू अल्ट्रा में डुअल डिस्प्ले है, एलजी वी20 की तरह। प्राइमरी स्क्रीन 5.7 इंच सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1040x160 पिक्सल है। स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। 64 जीबी वाले वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास 5 और 128 जीबी वाले वेरिएंट में सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन है।

यू अल्ट्रा में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके साथ मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रापिक्सल मोड और बीएसआई सेंसर के साथ आता है।

एचटीसी यू अल्ट्रा के अन्य स्पेसिफिकेशन में 2 टीबी तक के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, एचटीसी कनेक्ट और यूएसबी 3.1 कनेक्टिविटी शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसका वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 162.41x79.79x7.9 मिलीमीटर। इसमें होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 26 घंटे तक टॉक टाइम और 13 दिनों तक के स्टैंड बाय टाइम देने का दावा किया गया है।

 कंपनी ने एचटीसी यू प्ले को भी यू अल्ट्रा के साथ पेश किया था। एचटीसी यू प्ले की कीमत 39,990 है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • कमियां
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-अल्ट्रापिक्सल
रियर कैमरा12-अल्ट्रापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »