एचटीसी यू 16 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 16:05 IST
एचटीसी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू के बारे में इस महीने काफ़ी ख़बरें आईं हैं। इसी हफ्ते, एचटीसी यू की लीक तस्वीरों से एक ग्लास रियर और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ था। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के आईपी57 सर्टिफिकेशन के साथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की ख़बरें हैं। अब, एचटीसी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि यू 16 मई को पेश किया जाएगा।

इस ऐलान की घोषणा, कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की। तारीख के ऐलान के अलावा, एचटीसी ने इस स्मार्टफोन के यू नाम से आने की भी पुष्टि की। कंपनी ने टैगलाइन 'स्क्वीज़ फॉर द ब्रिलियंट यू' के साथ एक पांच सेकेंड का टीज़र वीडियो पोस्ट किया। गौर करने वाली बात है कि, टैगलाइन और टीज़र से कंपनी ने एचटीसी यू के सबसे ख़ास और नए फ़चर एज सेंसर होने का पता चला है। एज सेंसर के बारे में हमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एचटीसी यू से फटाफट ऐप खोले जा सकते हैं। इसके अलावा स्वाइप कर और मेटल एज को स्क्वीज़ या टैप कर कई फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। पिछले टीज़र और लीक के आधार पर, सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से पर (जहां से फोन को सामान्य तौर पर पकड़ा जाता है) दिया जा सकता है।
Advertisement

हाल ही में आईं ख़बरों के मुताबिक, डुअल-सिम एचटीसी यू एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। इसके अलावा लेटेस्ट टीज़र से पता चलता है कि एचटीसी यू एक पतला डिवाइस होगा।

एचटीसी यू में रियर पर 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल आईएमएक्स451 सेंसर होने का पता चला है। उम्मीद है कि यह एक सेल्फी स्मार्टफोन होगा। इसके अतिरिक्त, एचटीसी यू में रैम के आधार पर 64 जीबी या 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। लेटेस्ट लीक से फोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी सामने आई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर होने का पता चला  है।
Advertisement

एचटीसी यू में ऊपर की तरफ़ डुअल स्पीकर और नीचे की तरफ़ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। टाइप-सी पोर्ट एचटीसीस के यूसोनिक ईयरफोन सपोर्ट करेगा। स्मार्ट वीडियो ज़ूम सपोर्ट और रियल-टाइम एचडीआर सीन डिटेक्शन के साथ वीडियो और तस्वीरों को बेहतरीन क्वालिटी में कैद किया जा सकेगा। फोन में 3डी ऑडियो या हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो के साथ चार माइक्रोफोन दिए गए हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Smartphone, HTC mobile, HTC u Launch event, HTC u leak

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.