एचटीसी यू का रिटेल बॉक्स लीक, सभी स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 मई 2017 09:58 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू का रिटेल बॉक्स लीक हो गया है
  • लीक रिटेल बॉक्स से फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा
एचटीसी आमतौर पर हर साल पहली तिमाही में अपने फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन को पेश करती है। लेकिन इस साल क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट में देरी की वजह से एचटीसी को भी अपने फ्लैगशिप डिवाइस एचटीसी यू में देरी करनी पड़ी। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप में कंपनी के ही चिपसेट दिए हैं जबकि एचटीसी और शाओमी जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होने में देरी हुई।

पिछले महीने एचटीसी यू 'ओसियन' की पहली तस्वीर लीक हुई थी। इसके बाद एचटीसी ने कथित एचटीसी यू 11 का पहला टीज़र पिछले हफ्ते जारी किया। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह फोन 16 मई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसी हफ्ते गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ। अब आने वाले डिवाइस का रिटेल बॉक्स लीक हुआ है। मायस्मार्टपीस द्वारा लीक किए गए इस रिटेल बॉक्स से डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एचटीसी यू में 5.5 इंच सुपर एलसीडी क्वाडएचडी (1440 x 2560 पिक्सल) स्क्रीन होगा जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आएगा। इस फोन में क्ववालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया जाएगा। डिवाइस को 4 जीबी या 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा।  इनबिल्ट स्टोरेज 64 या 128 जीबी होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई और एज सेंस स्किन होगी। कैमरे की बात करें तो आने वाले एचटीसी यू उर्फ एचटीसी यू 11 में अपर्चर एफ/1.7, ओआईएस, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल 3 कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में अपर्चर एफ/2.0 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4जी एलटीई, जीपीस, ग्लोनास, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट होगा। प्रोटेक्शन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा य वाटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी-57 सर्टिफिकेट के साथ आएगा। फोन में एचटीसी बूमसाउंड, एचटीसी यूसोनिक, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो व 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग होगी। बैटरी 3000 एमएएच की होगी जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC mobile, HTC smartphone, HTC U, HTC U 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.