HTC की भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Qualcomm का हो सकता है प्रोसेसर

यह HTC U24 सीरीज का एक स्मार्टफोन हो सकता है। इस सीरीज में HTC U24 और HTC U24 Pro शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2024 16:03 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के मॉडल या लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है
  • यह HTC U24 सीरीज का एक स्मार्टफोन हो सकता है
  • इस सीरीज में HTC U24 और HTC U24 Pro शामिल हो सकते हैं

यह एंड्रॉयड 14 पर चल सकता है

ताइवान की स्मार्टफोन मेकर HTC जल्द देश में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक नए प्रोडक्ट का टीजर दिया है। हालांकि, इसके मॉडल या लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। यह HTC U24 सीरीज का एक स्मार्टफोन हो सकता है। 

HTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए देश में एक नए प्रोडक्ट के लॉन्च की जानकारी दी है। इसमें यह डिवाइस Al24U टेक्स्ट के साथ दिख रहा है। यह HTC U24 सीरीज का एक स्मार्टफोन हो सकता है। इस सीरीज में HTC U24 और HTC U24 Pro शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इनमें से एक स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट Geekbench और Bluetooth SIG पर मॉडल नंबर 2QDA100 के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 SoC 12 GB के RAM के साथ हो  सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर चल सकता है। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में HTC U23 और U23 Pro की तुलना में अपग्रेड हो सकते हैं। इनमें फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। नए स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ HTC की देश में वापसी होगी। स्मार्टफोन मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट में अधिकतर मौजूदगी रखने वाली इस कंपनी ने चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स से कड़े मुकाबले की वजह से कुछ वर्ष पहले अपनी मोबाइल डिविजन का बिजनेस घटाया था। 

पिछले वर्ष HTC ने Wildfire E Star स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें 6.5 इंच LCD डिस्प्ले  (720 x 1,600 पिक्सल) दिया गया है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc SC9832E है। इस स्मार्टफोन को अफ्रीका में लाया गया था। इसमें सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। HTC Wildfire E Star में 2 GB का RAM और 16 GB की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर चलता है। इसकी 3,000 mAh की बैटरी 5 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.