एचटीसी वन एम10 के नाम की हुई पुष्टि, कैमरा सैंपल भी लीक

एचटीसी वन एम10 के नाम की हुई पुष्टि, कैमरा सैंपल भी लीक
विज्ञापन
एचटीसी ने अनाधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी के नए स्मार्टफोन का नाम वन एम10 है। इंटरनेट पर स्मार्टफोन कैमरे से ली गई एक तस्वीर के भी लीक होने का दावा किया जा रहा है।

वेबसाइट Techtasktic की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन के नाम को कंपनी के खुद के ऑनलाइन सर्वे फॉर्म में दिखी डिवाइस की लिस्ट में देखा गया। लेकिन, एचटीसी वन एम10 के बारे में इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

इसके एलावा ईएक्सआईएफ डेटा के साथ स्मार्टफोन के कैमरे से ली गई एक तस्वीर भी ऑनलाइन पोस्ट की गई है। कैमरे में एफ/1.9 अपर्चर होगा। इससे पहले आए एचटीसी वन एम9 में रियर कैमरे का अपर्चर एफ/2.2 ही था। हालांकि, एचटीसी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के बावजूद यह एलजी जी5 के अपर्चर एफ/1.8 और सैमसंग गैलेक्सी एस7 में दिये एफ/1.7 अपर्चर से कापी पीछे है।

कैमरे से लीगई तस्वीर 16:9 के अनुपात में है और इसका रिजॉल्यूशन 2250x4000 पिक्सल है। जिसका मतलब है कि 12 मेगापिक्सल कैमरे के साथ यह 4:3 अनुपात के साथ 3000x4000 पिक्सल रिजॉल्यूशन देगी। हालांकि, फिलहाल एचटीसी वन एम10 के लॉन्च होने तक इसके कैमरा और दूसरे स्पेसिफिकेशन देखना बाकी है।
 

इससे पहले एक इंटरव्यू में एचटीसी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर चियालिन चांग ने बताया, ''हम पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि एचटीसी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बेहद दमदार कैमरा होगा।'' इसके साथ ही चांग ने कहा कि हमने ऐसा बयान, ग्राहकों को मिलने वाले बेहद शानदार कैमरे को देखने के बाद ही दिया है।

एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन में 5.2 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम द्वारा हाल में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात भी पहले आई रिपोर्ट में सामने आचुकी है।

इससे पहले लीक रिपोर्ट के मताबिक, एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा। एचटीसी वन एम10 'पर्फ्यूम' एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस 8.0 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। एचटीसी वन एम10 के तीन इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी में आने की बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »