• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी वन एम10 में होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट सेंसरः रिपोर्ट

एचटीसी वन एम10 में होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट सेंसरः रिपोर्ट

एचटीसी वन एम10 में होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट सेंसरः रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि एचटीसी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए कुछ खास करने वाली है। ताइवान की इस कंपनी के बारे में बहुत दिनों से चर्चा है कि 'पर्फ्यूम' कोडनेम वाले एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आम तौर पर इसके लिए एचटीसी वन एम10 नाम का इस्तेमाल हो रहा है। शानदार स्पेसिफिकेशन वाला यह हैंडसेट फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस होगा।

एचटीसी वन एम10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एचटीसी अपने अल्ट्रापिक्सल कैमरा की वापसी करने की तैयारी कर रही है। बूमसाउंड स्पीकर हटाए जाएंगे और संभव है कि डिजाइन पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिले। यह जानकारी टिप्सटर इवान ब्लास ने दी है।

ब्लास ने इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रहे एक शख्स के हवाले से बताया है कि एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन में 5.1 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम द्वारा हाल में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मताबिक, एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी स्लॉट के साथ आएगा। एचटीसी वन एम10 'पर्फ्यूम' एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस 8.0 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी जैसा होम बटन होगा जो फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा।

बड़े बदलाव की बात करें तो एचटीसी वन एम10 में 12 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। याद दिला दें कि कंपनी ने अपने वन एम9 फ्लैगशिप फोन में अल्ट्रापिक्सल सेंसर की जगह आम कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया था। फिलहाल, रियर कैमरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ही कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, एचटीसी वन एम10 में कंपनी की पहचान बन चुके बूमसाउंड फ्रंट स्पीकर नहीं होंगे। ब्लास ने दावा किया है कि एचटीसी वन एम10 को फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नहीं लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »