एचटीसी वन ए9 का रिव्यू

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 17:49 IST
स्मार्टफोन बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिद्वंदिता के चलते एचटीसी बाजार में अपनी हिस्सेदारी से समझौता जरूर कर सकती है लेकिन अच्छे फोन बनाना नहीं भूल सकती। ताइवान की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कुछ दूसरे प्रोडक्ट के अलावा मुख्य रूप से स्मार्टफोन ही बनाती है। पिछले कुछ सालों में हमने एचटीसी द्वारा बनाए गए कई शानदार स्मार्टफोन देखे हैं जिनमें एचटीसी वन एम8 और एचटीसी डिजायर आई शामिल हैं।

हालांकि, अभी एचटीसी बाजार से पूरी तरह ना तो बाहर हुई है और ना ही बंद होने की कगार पर है। खबर है कि कंपनी 2016 में आने वाला नेक्सस डिवाइस तैयार कर रही है। एचटीसी के लिए 2016 अच्छा साबित होने की उम्मीद है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में वन ए9 लॉन्च किया था। एंड्रॉयड 6.0 पर चलने वाला यह नेक्सस रेंज से अलग कंपनी का पहला फोन था। एचटीसी वन ए9 में ऐप्पल के वर्तमान आईफोन जैसे कुछ फीचर भी देखे गए हैं। आज हम एचटीसी के इस फोन का रिव्यू करेंगे और जानेंगे कि यह फोन हमारी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
Advertisement



लुक और डिजाइन
एचटीसी वन ए9 काफी हद तक देखने में आईफोन 6एस (रिव्यू) जैसा दिखता है। फ्लैट मेटल रियर, मोटाई, यूनिबॉडी डिजाइन, कर्व्ड किनारे, एंटीना लाइन, प्रोट्र्यूडिंग कैमरा और नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल के साथ यह फोन ऐप्पल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा लुक देता है। हालांकि, एचटीसी वन ए9 आईफोन 6एस से बड़ा है और इसमें आगे-पीछे एचटीसी का प्रतिष्ठित लोगो है। फोन का रियर कैमरा बायें ऊपरी कोने की जगह बीच में दिया गया है।
 

ध्यान देने वाली बात है कि एंटीना लाइन, मेटेलिक यूनिबॉडी और कर्व्ड किनारों का इस्तेमाल एचटीसी ने आईफोन 6 और 6एस लॉन्च होने से काफी पहले किया था। इसके अलावा इसका अगला हिस्सा आईफोन से अलग है और यह एचटीसी वन एम9+(फिंगरप्रिंट सेंसर) की तरह दिखता है। निश्चित तौर पर आईफोन और एचटीसी वन ए9 में कुछ समानताएं हैं लेकिन यह कहना कि एचटीसी ने आईफोन का डिजाइन पूरी तरह से नकल किया है गलत होगा। और ना ही ऐप्पल डिजाइन की सफलता को दखते हुए ए9 को डिजाइन किया गया है।
Advertisement

कुल मिलाकर कहें तो हमें एचटीसी वन ए9 देखने में जबरदस्त स्मार्टफोन लगता है। हर तरह के कलर वेरिएंट में यह फोन स्लिम, स्लीक और खूबसूरत है और इस्तेमाल करने में आसान है। फोन में दायीं तरफ पॉवर व वॉल्यूम बटन हैं जबकि स्पीकर ग्रिल, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम सॉकेट नीचे की तरफ हैं। दायीं तरफ सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट हैं। पॉवर बटन रफ टेक्सचरयुक्त है जिससे यह वॉल्यूम बटन से अलग पहचाना जा सकता है।
Advertisement
 

एचटीसी के इस स्मार्टफोन के अगले हिस्से में सेल्फी कैमरा, ईयरपीस और ऊपर की तरफ प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर नीचे की तरफ है। फोन में कैपेसिटिव एंड्रॉयड बटन की जगह ऑनस्क्रीन बटन दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन आप अपनी सुविधानुसार इसे डिसेबल भी कर सकते हैं। फोन को मोशन लॉन्च गेस्चर या फिंगरप्रिंट सेंसर को टच कर एक्टिवेट किया जा सकता है। अगर आपने सेंसर एक्टिवेट कर रखे हैं तो स्कैनर पर उंगली छू जाने से ही फोन अनलॉक हो जाता है। फोन में पांच फिगंरप्रिंट तक स्टोर कर सकते हैं जिसे आप फोन अनलॉक करने और 1पासवर्ड जैसे सपोर्टेज ऐप के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
 

एचटीसी वन ए9 में 5 इंच का फुल एच-डी एमोलोड पैनल है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। एमोलेड स्क्रीन होने से आप कलर टोन में कुछ गर्माहट महसूस कर सकते हैं लेकिन यह कोई समस्या नहीं है। हमें लगता है कि स्क्रीन को आंखों के लिए बेहतर होने के लिए थोड़ी गर्माहट जरूरी है। कलर पॉप और ब्लैक डीप हैं जिससे डिस्प्ले ज्यादा ड्रामाटिक और डायनामिक बनती है। इस सबके अलावा डिस्प्ले की शार्पनेस शानदार है और फुल एचडी पैनल के साथ स्क्रीन शानदार अनुभव देता है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टेवेयर
एचटीसी वन ए9 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर है। 615 और 616 के बाद आए 617 प्रोसेसर को बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी लाइफ, ज्यादा एलटीई स्पीड, अच्छे वाई-फाई क्षमता और क्वालक़म क्विक चार्ज तकनीक 3.0 सपोर्ट करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। एचटीसी वन ए9 क्विक चार्ज 2.0 तकनीक सपोर्ट करता है लेकिन इसके साथ आने वाला चार्जर इस तकनीक को सपोर्ट नहीं करता है। हालांकि, हमने एक दूसरे क्विक चार्ज 2.0 क्षमता वाले चार्जर से बैटरी को चार्ज किया और देखा कि फोन बहुत जल्दी चार्ज हो गया।
 

इसके साथ ही ए9 स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन वाई-फाई 802.11एन, 802.11एसी और सिंग नैनो सिम स्लॉट पर 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। फोन में 2150 एमएएच बैटरी है। ब्लूटूथ 4.1 और एचटीसी बूमसाउंड ऑडियो ऐनहेंसमेंट सॉफ्टवेयर भी इनबिल्ट है। ए9 के स्पेसिफिकेशन खासे अच्छे हैं जो अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ही पाए जाते हैं।

नेक्सस 5एक्स (रिव्यू) और नेक्सस 6पी (रिव्यू) के बाद एचटीसी वन एंड्रॉयड 6.0 पर चलने वाला कंपनी का पहला फोन है। फोन में मार्शमैलो के सभी मुख्य फीचर ठीक से काम करते हैं। इनमें डोज़ मोड, नाउ ऑन टैप और ऐप परमिशन जैसे फीचर शामिल हैं।
 

एचटीसी ने लॉन्च के समय क्विक सिस्टम अपडेट का भरोसा दिया था और वादा किया था कि डिवाइस के 15 दिन के अंदर लेटेस्ट फर्मवेयर अपडेट मिलेगा। हमारी जांच के दौरान एंड्रॉयड 6.0.1 में एक ओटीए अपडेट मौजूद था। थोड़ी सी समस्या और सिक्योरिटी अपडेट को छोड़ दें तो एचटीसी का यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

फोन के ऊपर एचटीसी की सेंस यूआई दी गई है। फोन में अधिकतर चीजें एंड्रॉयड के हिसाब से होती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह फोन में टिपिकल एचटीसी की झलक नहीं दिखती। लेकिन बात करें आसानी की तो फोन परफॉर्मेंस और काम दोनों में ही बेहतर बन गया है।         
 

सबसे बड़ा फर्क जो हमने एचटसी के इस वेरिएंट में देखा वो है क्विक सेटिंग मेन्यू। नोटिफिकेशन शेड और ऐप स्विचर स्टॉक एंड्रॉयड की तरह ही हैं। कुछ एचटीसी ऐप जैसे एचटीसी बैकअप, एचटीसी म्यूजिक, एचटीसी इंटरनेट ब्राउजर और स्क्रिबल हटा दिए गए हैं। इसकी जगह गूगल ऐप पर ध्यान देते हुए फोन में गूगल ड्राइव, क्रोम और प्ले म्यूजिक दिया गया है। हालांकि, कई सिग्नेचर ऐप जैसे कैलेंडर, घड़ी, गैलरी, कैमरा और मौसम व सेंस होम अभी भी फोन में मौजूद हैं। जिससे एचटीसी वन ए9 एक बेहतर फोन बनता है।
 

कैमरा
एचटीसी वन ए9 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। 4 मेगापिक्सल का 'अल्ट्रापिक्सल' फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरों से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। मैनुअल, हाइपरलैप्स, स्लो-मोशन वीडियो और पैनोरमा जैसे सभी मोड भी दिये गए हैं। इसके साथ ही दोनों कैमरे एचडीआर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आते हैं।
 

पिछले कई एचटीसी स्मार्टफोन में दिए गए कैमरा ऐप से एचटीसी वन ए9 का कैमरा ऐप थोड़ा अलग है लेकिन इस्तेमाल करने में हमेशा आसान और सुविधाजनक है। कैमरा ऐप में फ्लैश, कैमरा स्विचर और एचडीआर बटन आसानी से मिल जाते हैं जबकि पैनोरमा, प्रो, हाइपरलैपिस और स्लो-मोशन वीडियो को एक मोड मेन्यू में जाकर इनेबल किया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग भी एक स्टेप प्रक्रिया है और दूसरी कई सेटिंग जैसे फोटो और वीडियो रिजॉल्यूशन, जिओटैगिंग, ग्रिड भी आसानी से मिल जाते हैं। कैमरा ऐप इस्तेमाल करने में आसान है और मोशन लॉन्च गेस्टर सेट करके स्लीप मोड से ही कैमरे को फटाफट इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

फोन का प्राइमरी कैमरा हर तरह की रोशनी में अच्छी तस्वीरें ले सकता है। तस्वीरों का कलर रीप्रोडक्शन शानदार है जबकि तस्वीरों के रंग और चमक भी एकदम ठीक आती है। तस्वीरों की डिटेल ना तो बहुत ज्यादा अच्छी है और ना ही बेकार। हालांकि, कम रोशनी में ली गई तस्वीरें अच्छी डिटेल के साथ आती हैं।

फोन के कैमरे से लिए जाने वाले क्लोज अप शॉट अच्छे आते हैं। डिटेल के साथ आने वाले क्लोज अप शॉट शार्पनेस भी शानदार है। वी़डियो रिकॉर्डिंग भी शानदार है और हाइपरलैप्स व स्लो-मोशन जैसे मोड से वीडियो रिकॉर्डिंग एक मजेदार अनुभव हो सकता है। फोन को फ्रंट कैमरा से कम रोशनी में भी अच्छी सेल्फी ली जा सकती है। इस सबके अलावा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन की वजह से अच्छी तस्वीरें लेने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

परफॉर्मेंस
एचटीसी वन ए9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। एचटीसी का यह स्मार्टफोन चलने में तेज और इस्तेमाल करने में आसान है। मेटल बॉडी के बावजूद फोन चार्जिंग के दौरान बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता और गेम खेलते या हेवी वीडियो देखते समय भी फोन में इस समस्या से सामना नहीं होता।

फोन के बेंचमार्क टेस्ट के दौरान हमें आकर्षक आंकड़े देखने को मिले।
 

एचटीसी को अपने फोन में फ्रंट स्टीरियो स्पीकर के लिए जाना जाता है लेकिन वन ए9 में नीचे की तरफ दिया गया सिंगल स्पीकर हमें निराश करता है। स्पीकर से अच्छी आवाज आती है लेकिन थोड़ी परेशानी देखने को मिलती है। हालांकि, फोन में वॉल्यूम के लिए बूमसाउंड टेक्नोलॉजी इनबिल्ट है और डॉल्बी ट्यूनिंग भी दी गई है।

4जी और वाई-फाई दोनों तरह के नेटवर्क पर फोन अच्छा परफॉर्म करता है। जहां दूसरे डिवाइस में नेटवर्क और वाई-फाई सिग्नल में परेशानी देखने को मिलती है वहीं एचटीसी वन ए9 से हमें लगातार अच्छा रिस्पॉंस मिला। फोन की वॉइस क्वालिटी भी शानदार रही। एचटीसी वन ए9 की बैटरी हमारे लूप टेस्ट में 9 घंटे 35 मिनट तक चली जिसे बैटरी के साइज़ के हिसाब से ठीक कहा जा सकता है। लगातार ज्यादा इस्तेमाल और 4जी कनेक्शन पर बैटरी दिनभर साथ नहीं देती।
 

हमारा फैसला
एचटीसी अधिकतर अपनी एम-सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रोडक्ट को लेकर जानी जाती है लेकिन कंपनी ने अपने अफॉर्डेबल सेगमेंट में भी कुछ यादगार फोन पेश किए हैं। वन ए9 के साथ एचटीसी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन से नीचे की नई कैटेगरी की शुरुआत की है। एचटीसी वन ए9 भले ही एक शोस्टॉपर ना हो लेकिन ठीकठाक दाम और फीचर के साथ यह एक संतुलित फोन है।

एचटीसी वन ए9 शानदार स्क्रीन, अच्छी परफॉर्मेंस, अप-टू-डेट सॉफ्टवेयर, बेहतर फिंगरप्रिंट सेंसर और अच्छे कैमरों के साथ देखने में अच्छा लगता है। फोन में जबरदस्त नेटवर्क और वाई-फाई क्षमता, अच्छी ऑडियो कॉल क्वालिटी के साथ सभी बेसिक फीचर दिये गए हैं। बैटरी लाइफ और इसके सिंगल स्पीकर से आने वाला ऑडियो ही इस स्मार्टफोन की वास्तविक कमियां हैं। आईफोन के जैसे डिजाइन वाला यह फोन 29,990 रुपये में मिलता है। इस कीमत पर एचटीसी ने सभी जरूरी फीचर यूजर को दिए हैं और यह स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) को कड़ी टक्कर दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.