एचटीसी डिज़ायर सीरीज के दो स्मार्टफोन हुए सस्ते

एचटीसी डिज़ायर सीरीज के दो स्मार्टफोन हुए सस्ते
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने डिज़ायर 728 डुअल सिम और डिज़ायर 626 डुअल सिम की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है।

एचटीसी ने मंगलवार को जानकारी दी कि एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम स्मार्टफोन अब 16,990 रुपये में मिलेगा। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को पिछले महीने 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। मज़ेदार बात यह है कि एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम स्मार्टफोन कई ई-कॉमर्स साइट पर और भी कम कीमत में उपलब्ध है।

वहीं, 5 फरवरी को 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम अब 13,990 रुपये में मिलेगा।

याद दिला दें कि एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ आएगा और मौजूद है 2 जीबी का रैम।
 
htc-desire-626-dual-sim-bluelagoon

दूसरी तरफ, एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम में एंड्रॉयड के किस वर्ज़न का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है। हम इसमें कम से कम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप वर्ज़न होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके ऊपर कंपनी के सेंस यूआई का भी इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर है और साथ में 2 जीबी का रैम भी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »