एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एचटीसी ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन डिज़ायर 626 डुअल सिम लॉन्च किया है। मिडरेंज सेगमेंट का यह स्मार्टफोन 14,990 रुपये में मिलेगा। एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम को ब्लू लैगून और व्हाइट बर्च कलर वेरिएंट में आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।

इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। एचटीसी डिज़ायर 626 डुअल सिम में एंड्रॉयड के किस वर्ज़न का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है। हम इसमें कम से कम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप वर्ज़न होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके ऊपर कंपनी के सेंस यूआई का भी इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर है और साथ में 2 जीबी का रैम भी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यूज़र दोनों ही कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। डिज़ायर 626 डुअल सिम को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। इसमें 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 146.9.x 70.9 x 8.19 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »