एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
पिछले महीने एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम और एचटीसी ए9 हैंडसेट भारत में लॉन्च करने के बाद एचटीसी ने शुक्रवार को डिज़ायर 728 डुअल सिम 17,990 रुपये में लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को अगले हफ्ते से देश के सभी बड़े रिटेल स्टोर में व्हाइट लग्ज़री और पर्पल मिस्ट रंग में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम हैंडसेट को पिछले साल सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ आएगा और मौजूद है 2 जीबी का रैम।

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम स्मार्टफोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (2टीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई फीचर मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम में 2800एमएएच की बैटरी है जो 3जी नेटवर्क पर 21 घंटे तक का टॉक टाइम और 485 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 157.9x77.84x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।

हाल ही में लॉन्च हुए अन्य एचटीसी स्मार्टफोन की तरह डिज़ायर 728 डुअल सिम में भी एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। साथ में डॉल्बी आडियो भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »