एचटीसी डिज़ायर 10 सीरीज का वीडियो टीज़र जारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2016 16:32 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने नए यूट्यूब वीडियो में स्मार्टफोन लॉन्च से जुड़ा खुलासा किया है
  • इस वीडियो के आखिर में 20 सितंबर की तारीख दिखाई गई है
  • डिज़ायर 10 को लाइफस्टाइल और प्रो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
एचटीसी ने एक बार फिर अपनी डिज़ायर 10 सीरीज के स्मार्टफोन से लॉन्च से जुड़ी जानकारी का खुलासा किया है। इन स्मार्टफोन को 20 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर एक छोटा वीडियो टीज़र जारी किया है। याद दिला दें, पिछले हफ्ते ही एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल और एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन के लॉन्च का खुलासा किया।

एक यूट्यूब वीडियो में एचटीसी ने इन डिवाइस के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन के कैमरा पैनल को लेकर एक झलक जारी की है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में '150' नंबर दिखाया गया है। कंपनी इससे क्या दिखाना चाहती है अभी तक यह साफ नहीं है।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने टीज़र के आखिर में 20 सितंबर की तारीख को भी दिखाया गया है। इसी दिन एचटीसी के नए स्मार्टफोन लॉन्च होने की खबरें हैं।

पिछली लीक के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 

बात करें कैमरे की तो एचटीसी के इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो एक एलईडी फ्लैश व एक बीएसआई सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जिससे 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। खबरों के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के 24-बिट ऑडियो सिस्टम के साथ बूमसाउंड हाई-फाई एडिशन स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा।
Advertisement

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो इन दो स्मार्टफोन का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है और इसके बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इस स्मार्टफोन की बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी का भी पता नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.