HTC U11 और U Ultra को मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

गूगल ने इसी हफ्ते खुलासा किया कि आने वाले एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को 'Android Oreo' कहा जाएगा। और अब एचटीसी ने उन हैंडसेट की पुष्टि कर दी है जिन्हें यह अपडेट मिलेंगी। कंपनी ने अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप वेरिएंट को इस लिस्ट में शामिल किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 14:50 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू11 भारत में जून में लॉन्च हुआ था
  • कंपनी जल्द अपडेट के बारे में जानकारी साझा करेगी
  • एचटीसी जल्द ही ओरियो अपडेट मिलने वाली दूसरी डिवाइस की जानकारी देगी
गूगल ने इसी हफ्ते खुलासा किया कि आने वाले एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को 'Android Oreo' कहा जाएगा। और अब एचटीसी ने उन हैंडसेट की पुष्टि कर दी है जिन्हें यह अपडेट मिलेंगी। कंपनी ने अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप वेरिएंट को इस लिस्ट में शामिल किया है। इसके अलावा एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी 10 स्मार्टफोन को भी ओरियो अपडेट देने का दावा किया है।

मंगलवार को एक ट्वीट में एचटीसी यूएसए ने एक यूज़र के सवाल का जवाब दिया कि, ''एचटीसी यू11, एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी 10 के यूज़र के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के लिए हम उत्साहित हैं! इस बारे में और जानकारी व दूसरी डिवाइस के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी।''  एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने वाले डिवाइस की जानकारी देना निश्चित तौर पर कंपनी की तरफ़ से उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। अब हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि एंड्रॉयड के आने वाले वर्ज़न के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद अपडेट मिलने में कितना समय लगता है।
Advertisement

हाल ही में, कंपनी ने एचटीसी यू11 स्मार्टफोन को लेटेस्ट अपडेट जारी किया था। नई अपडेट के साथ ही स्मार्टफोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता और ब्लूटूथ 5.0 के लिए सपोर्ट मिला था।

याद दिला दें कि, एचटीसी यू11 स्मार्टफोन भारत में 51,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस वेरिएंट को भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। यू11 का सबसे ख़ास फ़ीचर है इसमें दिया गया एज सेंसर फ़ीचर जिसके जरिए यूज़र फोन के किनारों पर स्क्वीज़ कर कई तरह के फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। जहां कंपनी ने अमेरिका में एचटीसी यू11 के लिए हाल ही में अमेज़न एलेक्सा असिस्टेंट सपोर्ट दिया था। भारत में अमेज़न एलेक्सा अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning low-light camera performance
  • Looks great
  • Water and dust resistant
  • Useful "Edge Sense" squeeze gesture
  • Top-tier specifications
  • Bad
  • Average battery life
  • Sense Companion not ready yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique, eye-catching look
  • Good performance
  • Excellent camera
  • Bad
  • Bulky and slippery
  • Average battery life
  • Missing Sense Companion feature
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-अल्ट्रापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant design
  • Gorgeous display
  • Lean software
  • Speedy performance
  • Good cameras
  • Very good audio
  • Bad
  • No FM radio
  • Battery life could be better
  • Some metering issues in camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.