एचटीसी 10 के नए टीजर में दमदार बैटरी का दावा, लॉन्च से पहले लीक में सामने आई नई जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 12:32 IST
एटीचीसी मंगलवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ताइवानी कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से फोन को सुर्खियों में बनाए हुए है और अब एक नए टीजर में कंपनी ने फोन में दमदार बैटरी और ओआईएस-इनेबल फ्रंट कैमरा होने की बात कही है। एचटीसी 10 के डिजाइन को दिखाने वाली कुछ कथित लाइव इमेज भी लीक हुई हैं। इसके अलावा आधिकारिक लॉन्च से पहले ही क्वालकॉम ने एचटीसी 10 के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इशारा किया है।

एचटीसी ने एक ताजा ट्वीट में आने वाले स्मार्टफोन को लेकर वादा किया, कि इस फोन में दमदार बैटरी लाइफ मिलेगा। एचटीसी के मुताबिक, ''हमारे इंजीनियर फोन की बैटरी लाइफ को लेकर खासे जुनूनी हैं और हमने इसे एक तरह की विज्ञान में बदल दिया है।'' इससे पहले कंपनी ने हैंडसेट के कैमरे और बूमसाउंड टेक्नोलॉजी के बारे में टीजर जारी किया था।
Advertisement

एक दूसरे ट्वीट में एक फोटोग्राफर किशा बारी ने खुलासा किया कि एचटीसी 10 में पहला ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (ओआईएस) से लैस सेल्फी कैमरा होगा।

इसके अलावा एक डच वेबसाइट ने एचटीसी 10 की लाइव तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिसमें हैंडसेट के डिजाइन को देखा जा सकता है। इन नई लीक तस्वीरों में भी पिछली लीक हुई तस्वीरों जैसा डिजाइन ही दिखता है। लाइव तस्वीरों में हैंडसेट में चौंड़े चैम्फर्ड किनारों के अलावा एचटीसी 10 में डिस्प्ले के नीचे एक फिलजिकल होम बटन भी देखा जा सकता है। एचटीसी वन ए9 की तरह ही एचटीसी 10 में भी पीछे जाने और ममल्टी विंडो ऑप्शन के लिए दो कैपेसिटिव बटन दिए गए हैं। डुअल एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा और रियर पैनल के ऊपर व नीचे दो एंटीना हैं।
Advertisement

एक दूसरी लीक में एक ट्विटर यूजर ने एचटीसी 10 के व्हाइट कलर वेरिएंट की एक तस्वीर पोस्ट की। हैंडसेट की होमस्क्रीन पर चीनी भाषा दिखने से इसके चीन की टेस्टिंग यूनिट होने की भी संभावना है।
Advertisement

इसके अलावा, क्वालकॉम ने भी एक ट्वीट में एचटीसी 10 स्मार्टफोन के चिपसेट की तारीफ की है। कंपनी के मुताबिक, ''द पॉवर ऑफ #Snapdragon मीट्स द #powerof10'' क्वालकॉम के ट्वीट से संकेत मिलता है कि एचटीसी 10 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है। दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एलजी जी5 में भी स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है।

पहले लीक हो चुकी खबरों के मुताबिक एचटीसी मंगलवार को इस स्मार्टफोन को पेश करेगी और इस डिवाइस के शुक्रवार तक बाजार में आने की उम्मीद है।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC 10, HTC Mobiles, HTC Smartphones, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.