• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी 10 में होगा 5.15 इंच स्क्रीन सुपर एलसीडी डिस्प्ले, लीक से हुआ खुलासा

एचटीसी 10 में होगा 5.15 इंच स्क्रीन सुपर एलसीडी डिस्प्ले, लीक से हुआ खुलासा

एचटीसी 10 में होगा 5.15 इंच स्क्रीन सुपर एलसीडी डिस्प्ले, लीक से हुआ खुलासा
विज्ञापन
एचटीसी के आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एचटीसी 10 कहा जा रहा है और इस स्मार्टफोन के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन की तस्वीरें पहले ही लीक हो चुकी हैं। अब फोन के नए स्पेसिफिकेशन की जानकारी नई लीक तस्वीरों में सामने आई है। इन नई तस्वीरों मे फोन के डिस्प्ले और बैटरी कैपेसिटी की जानकारी है।

पिछले महीने तक, लीक और खबरों से एचटीसी 10 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच क्यूएचडी एमोलेड स्क्रीन होने का खुलासा हुआ था। हालांकि, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास का कहना है कि हैंडसेट में सुपर एलसीडी 55 डिस्प्ले होगा। पारंपरिक एलसीडी स्क्रीन की अपेक्षा सुपर एलसीडी स्क्रीन में डिस्प्ले और बाहरी ग्लास के बीच हवा के लिए कोई जगह नहीं होती है, जिससे स्क्रीन की विजिबिलिटी बढ़ जाती है।

इसके अलावा ब्लास ने इसी ट्वीट में बताया कि एचटीसी 10 में 3000 एमएएच बैटरी होगी। एचटीसी वन एम9 में 2840 एमएएच बैटरी दी गी थी जबकि वन (एम8) में 2600 एमएएच बैटरी थी। बहरहाल, फिलहाल इस फोन को लेकर ये सभी स्पेसिफिकेशन सिर्फ अफवाह ही है क्योंकि ताइवानी कंपनी एचटीसी ने फोन को लेकर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले कुछ रिपोर्ट में एचटीसी 10 स्मार्टफोन के अप्रैल में लॉन्च होने का दावा किया गया था। लेकिन अभी तक एचटीसी ने फोन के लॉन्च इवेंट को लेकर किसी तरह का कोई इनवाइट नहीं भेजा है इसलिए अभी तक उपलब्ध जानकारी किसी भी तरह आधिकारिक नहीं है।

पहले लीक हुए फीचर के मुताबिक, एचटीसी 10 में 5.15 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू, 4जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर हो सकते हैं। हाल ही में लीक तस्वीरों में फोन में मेटल क्लैड के साथ चैम्फर्ड किनारे होंगे। डिस्प्ले के नीचे की तरफ एक फिजिकल होम बटन और दो कैपेसिटिव बटन व मल्टी विंडो एक्सेस विकल्प होंगे।

एचटीसी 10 के नए टीजर में ताइवानी कंपनी एचटीसी ने कहा था, ''आप देखेंगे दुनिया का पहला, वर्ल्डक्लास फ्रंट और रियर कैमरा'', इसके साथ  कंपनी ने पहले की तरह ही हैशटैग #powerof10 भी लिखा।''



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC 10, HTC 10 Handset, HTC Mobiles, HTC Smartphones, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »