किस हाल में थीं Foxconn प्‍लांट में iPhones असेंबल करने वालीं महिला वर्कर्स!

एक महिला वर्कर ने रायटर को बताया कि हॉस्टल में रहने वाले लोगों को हमेशा कोई न कोई बीमारी होती थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 15:03 IST
ख़ास बातें
  • वर्कर्स ने बताया कि एक कमरे में 6 से 30 महिलाएं सोती थीं
  • हॉस्‍टल के टॉइलट्स में पानी भी नहीं आता था
  • लोगों को आए दिन कोई न कोई बीमारी होती रहती थी

ऐपल और फॉक्सकॉन ने जांच पाया है कि वर्कर्स के लिए इस्तेमाल की जाने वालीं कुछ डॉर्मिटरी जरूरी मानकों को पूरा नहीं करते।

दक्षिण भारत में स्थित iPhones असेंबल करने वाले फॉक्सकॉन Foxconn प्‍लांट में महिलाओं के सामने बिना फ्लश वाले टॉइलट्स, भीड़ से भरीं डॉर्मिटरी और कई बार खाने में मिलने वाले कीड़े जैसी समस्‍याएं थीं। उनका गुस्‍सा तब बढ़ गया, जब दूषित खाने की वजह से 250 वर्कर्स बीमार हो गए। प्रोटेस्‍ट का नतीजा यह हुआ कि 17000 वर्करों वाले इस प्‍लांट को बंद कर दिया गया। 17 दिसंबर के विरोध से पहले और बाद की घटनाओं पर रॉयटर्स द्वारा एक नजदीकी नजर फॉक्सकॉन में रहने और वहां काम करने के हालात पर रोशनी डालती है। 

चेन्‍नै के पास फॉक्सकॉन प्लांट में काम करने वाली छह महिलाओं से रॉयटर्स ने बात की। नौकरी जाने और पुलिस की कार्रवाई के डर से इन सभी ने उनका नाम नहीं लिखने का अनुरोध किया।  

उनमें से पांच ने बताया कि वह कमरों में फर्श पर सोती थीं, जहां एक कमरे में 6 से 30 महिलाएं होती थीं। दो वर्कर्स ने बताया कि वह जिन हॉस्‍टल में रहती थीं, वहां बिना पानी वाले टॉइलट्स थे। 

विरोध के बाद प्‍लांट छोड़ देने वालीं 21 साल की एक महिला वर्कर ने रायटर को बताया कि हॉस्टल में रहने वाले लोगों को हमेशा कोई न कोई बीमारी होती थी। त्वचा की एलर्जी, सीने में दर्द, फूड पॉइजनिंग जैसी समस्‍याएं होती थीं। उन्‍होंने बताया कि शुरुआत में एक-दो वर्कर्स को फूड पॉइजनिंग हुई। तब हमने उसे गंभीरता से नहीं लिया। सोचा कि इसे ठीक कर लिया जाएगा। लेकिन अब इसने कई लोगों को बीमार किया है।  
Advertisement

ऐपल और फॉक्सकॉन ने अपनी जांच पाया है कि प्‍लांट में वर्कर्स के लिए इस्तेमाल की जाने वालीं कुछ डॉर्मिटरी और डाइनिंग रूम जरूरी मानकों को पूरा नहीं करते हैं। Apple ने एक बयान में कहा कि फैसिलिटी को प्रोबेशन पर रखा गया है। Apple सुनिश्चित करेगी कि प्‍लांट दोबारा शुरू होने से पहले मानकों को पूरा किया जाए। 
Advertisement

डॉर्मिटरी चलाने वाली फॉक्‍सकॉन की ठेकेदार वेनपा Venpa स्टाफिंग सर्विसेज इसे इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री थंगम थेन्नारासु ने रॉयटर्स को बताया कि फूड पॉइजनिंग और उसके बाद हुए विरोधों की जांच राज्य चार एजेंसियां कर रही हैं। सरकार के सीनियर अफसरों ने कहा है कि उन्‍होंने फॉक्सकॉन को स्थितियां बेहतर करने को कहा है। यह फॉक्सकॉन की जिम्मेदारी है।

Apple और Foxconn ने अपने बयान में यह नहीं बताया है कि प्लांट कब से खुलेगा। राज्य के उद्योग विभाग के एक सीनियर अफसर ने रायटर को बताया कि फॉक्सकॉन ने प्रोडक्‍शन को तेजी से बढ़ाने की बात कही थी। हालांकि कोविड की दूसरी लहर के दौरान प्रोडक्‍शन में कटौती की गई थी। फॉक्सकॉन ने 25000 नौकरियां पैदा करने के वादे के साथ 2019 में प्लांट खोला था। 
Advertisement

वर्कर्स के विरोध के बाद फूड सेफ्टी इंस्‍पेक्‍टर्स ने उन हॉस्‍टल की विज‍िट की, जहां फूड पॉइजनिंग का मामला आया था। तिरुवल्लूर जिले के एक सीनियर फूड सेफ्टी ऑफ‍िसर जगदीश चंद्र बोस ने रायटर को बताया कि सैंपल जांच में पता चला कि वह सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन प्लांट में काम करने वाली महिलाएं एक महीने में लगभग $140 (लगभग 10,500 रुपये) कमाती हैं और फॉक्सकॉन के ठेकेदार को रहने व खाने के लिए पेमेंट करती हैं। एक महिला वर्कर यूनियन की प्रमुख ने कहा कि ज्यादातर वर्कर 18 से 22 के बीच हैं और तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों से आती हैं। 
Advertisement
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.