खो गया है एंड्रॉयड स्मार्टफोन तो यह है वापस पाने का उपाय

क्या आपको स्मार्टफोन खो जाने का डर है? कई बार हैंडसेट चोरी होने का भी डर बना रहता है। ऐसे में आपके लिए सबसे ज़रूरी यह होगा कि फोन में ट्रैकिंग सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया जाए। ट्

खो गया है एंड्रॉयड स्मार्टफोन तो यह है वापस पाने का उपाय

Lost Android Phone को ट्रैक करने का तरीका

ख़ास बातें
  • क्या आपको स्मार्टफोन खो जाने का डर है?
  • कई बार हैंडसेट चोरी होने का भी डर बना रहता है
  • ज़रूरी यह होगा कि फोन में ट्रैकिंग सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया जाए
विज्ञापन
हर किसी को अपने स्मार्टफोन के खो जाने का डर बना रहता है। क्या आप भी स्मार्टफोन खोने के डर से परेशान हैं? बात सिर्फ खोने की नहीं है, कई बार हैंडसेट चोरी होने का भी डर बना रहता है। अब सवाल कि इस डर का क्या किया जाए? ऐसे में सबसे ज़रूरी होगा कि फोन में ट्रैकिंग सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया जाए। ट्रैक करने के लिए आपके फोन को इंटरनेट से कनेक्ट होना ज़रूरी है। चाहे कनेक्शन वाई-फाई का हो या मोबाइल इंटरनेट का। इसके अलावा एंड्रॉयड डिवाइस को ट्रैक करने के लिए गूगल अकाउंट भी सबसे ज़रूरी है।
 

गूगल के ज़रिए फोन लोकेट करने का तरीका

ज़्यादातर एंड्रॉयड फोन आज की तारीख में बिल्ट इन फाइंड माय डिवाइस फीचर के साथ आते हैं। पहले इसे एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर के नाम से जाना जाता था। यही फीचर अपने आप आपके फोन की लोकेशन को ट्रैक (Track Android Phone) करता है। अगर आपका फोन अगली बार खो जाए तो सीधे लैपटॉप खोलें या दोस्त का फोन लें और अपने फोन की आखिरी लोकेशन के बारे में जानें। आप चाहें तो फोन को रिंग भी कर सकते हैं। अगर आपको डेटा चोरी होने का डर है तो फोन को लॉक कर सकते हैं, या फिर सारा डेटा डिलीट कर सकते हैं।
 

फोन पर फाइंड माय डिवाइस को एक्टिव करने का तरीका

नए एंड्रॉयड फोन में फाइंड माय डिवाइस सेवा पहले से सेटिंग्स ऐप में मौजूद है। अगर नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर से Find My Device ऐप को हमेशा डाउनलोड कर सकते हैं। यह फीचर इस तरह से गूगल से जुड़ा है कि यूज़र के लिए किसी भी फोन को खोजना आसान हो जाता है। आपको इस फीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए ये सारी चीजें करनी होंगी।

1. सेटिंग्स में जाएं, फिर सिक्योरिटी पर टैप करें।
2. इसके बाद डिवाइस (फोन) एडमिनिस्ट्रेशन पर टैप करें।
3. यह पर फाइंड माय डिवाइस को एक्टिव कर दें। अब आप स्क्रीन पर बैक बटन का इस्तेमाल करके पिछले पेज पर वापस आ जाएं।
4. इसके बाद फिर से बैक बटन को इस्तेमाल में लाएं और मुख्य सेटिंग्स पेज पर वापस आ जाएं।
5. अब सेटिंग्स में लोकेशन पर टैप करें। यहां पर लोकेशन के बगल में दिख रहे स्विच के ज़रिए लोकेशन को ऑन कर दें।
6. इसके बाद मोड पर टैप करें।
7. यहां पर हाइ एक्यूरेसी को चुन लें। अब फिर बैक बटन को टैप करके वापस जाएं।
8. अब गूगल लोकेशन हिस्ट्री पर टैप करें। सबसे पहले इसके स्विच को ऑन कर दें।
9. इसी पेज पर डिवाइस के नाम के बगल में दिख रहे स्विच को भी टर्न ऑन कर दें।
 

Google के ज़रिए फोन को खोजने का तरीका

अगर आपका फोन खो जाता है तो आप किसी भी कंप्यूटर से अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन करके फोन की लोकेशन जान सकते हैं। इसके लिए किसी और हैंडसेट को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

1. फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर वेब ब्राउज़र को लॉन्च करें।
2. अगर डिफॉल्ट पेज गूगल है तो अच्छी बात है। अगर नहीं, तो गूगल के पेज पर जाएं।
3. अब गूगल सर्च बार में फाइंड माय फोन (Track Android Phone) टाइप करें।
4. आपको फाइंड माय डिवाइस का विकल्प मिलेगा। आम तौर पर यह विकल्प सर्च बार में सबसे पहले आता है।
5. अब यहां पर अपना ईमेल एड्रेस डालें और फिर पासवर्ड इस्तेमाल करें।
 
find my device android

आपका फोन जैसे ही लोकेट होगा। आपके पास चुनने के लिए तीन विकल्प होंगे।

1. अगर आपने घर में ही कहीं फोन रख दिया है और उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो रिंग योर फोन का विकल्प चुनें। ऐसा करने पर आपके फोन से आवाज़ आने लगेगी। बता दें कि फोन साइलेंट भी रहेगा तो वह रिंग करेगा।

2. आप चाहें तो अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपने फोन को किसी अनचाहे शख्स को होम स्क्रीन इस्तेमाल करने से रोक पाएंगे। यह फीचर  उन लोगों के लिए बेहद ही कारगर है जिन्होंने फोन को पहले पासकोड या फिंगरप्रिंट सेंसर से सुरक्षित नहीं किया था।

3. इरेज़ योर फोन (Erase your phone) का विकल्प तभी इस्तेमाल में लाएं जब आपको लगता है कि आपको फोन वापस नहीं मिलेगा। इस विकल्प को इस्तेमाल में लाते ही आपके फोन का सारा डेटा गायब हो जाएगा।

अगर आप फाइंड माय डिवाइस (Find My Device) के ज़रिए अपने फोन को लोकेट करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो इसकी एक वजह इंटरनेट कनेक्शन हो सकती है। हो सकता है कि आपका फोन वाई-फाई या नेटवर्क से कनेक्ट ना हो। ऐसे में आप बार-बार कोशिश करते रहे हैं। जैसे ही फोन नेटवर्क से जुड़ेगा। मैप पर वह दिखने लगेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Android Device, Find My Device, Mobile
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »