6000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Honor X7c स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Honor X7c : इस स्‍मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। 6.77 इंच का डिस्‍प्‍ले है और 6 हजार एमएएच की बैटरी लगाई गई है।

6000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Honor X7c स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Honor X7c स्‍मार्टफोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिस पर मैजिकओएस 8.0 की लेयर है।

ख़ास बातें
  • Honor X7c स्‍मार्टफोन अजरबैजान में लॉन्‍च
  • 6000mAh बैटरी दी गई है फोन में
  • यह डिवाइस अभी भारत में नहीं आई है
विज्ञापन
Honor X7c स्‍मार्टफोन को अजरबैजान में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह Honor X7b का सक्‍सेसर है और कई खूबियां ऑफर करता है। इस स्‍मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। 6.77 इंच का डिस्‍प्‍ले है और 6 हजार एमएएच की बैटरी लगाई गई है। नया ऑनर फोन 35 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया गया है, जिसमें मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल का है। Honor X7c को आईपी64 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है।  
 

Honor X7c Price

Honor X7c को दो वेरिएंट में लाया गया है। 6GB रैम + 128GB मॉडल के दाम AZN 359 (लगभग 17 हजार रुपये) हैं। टॉप वर्जन जिसमें 8GB रैम + 256GB स्‍टोरेज है, उसके दाम AZN 410 (लगभग 20,200 रुपये हैं)। यह फोन फॉरेस्‍ट ग्रीन, मिडनाइट ब्‍लैक और मून लाइट वाइट कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है। 
 

Honor X7c Specifications

Honor X7c स्‍मार्टफोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिस पर मैजिकओएस 8.0 की लेयर है। इसमें 6.77 इंच का TFT LCD HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720x1,610 पिक्‍सल्‍स है। यह फोन स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से पावर्ड है। उसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256GB स्‍टोरेज जोड़ा गया है। 

Honor X7c में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल है, जिसके साथ 2 एमपी का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। 

Honor X7c में 3.5mm का ऑडियो जैक, ब्‍लूटूथ 5, GPS, OTG, USB टाइप-C पोर्ट और NFC जैसे कनेक्टिव‍िटी ऑप्‍शंस मिल जाते हैं। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  

फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 35W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा कर रही है कि सिंगल चार्ज में यह बैटरी 59 घंटों का म्‍य‍ूजिक प्‍लेबैक दे सकती है। 196 ग्राम वजन वाला Honor X7c आईपी64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »