64MP कैमरा और बड़े 7.09 इंच डिस्प्ले के साथ Honor X30 Max फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor X30 Max स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है, जिसमें फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,091 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,603 रुपये) है।

64MP कैमरा और बड़े 7.09 इंच डिस्प्ले के साथ Honor X30 Max फोन लॉन्च, जानें कीमत

मैजिकल नाइट ब्लैक, चार्म सी ब्लू और टाइटैनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Honor X30 Max में है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • हॉनर एक्स30 मैक्स की सेल 11 नवंबर से होगी शुरू
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Honor X30 Max स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन असल सेल 11 नवंबर से शुरू होगी। 11 नवंबर को चीन में Single's Day के रूप में मनाया जाता है, जो कि वहां का सबसे बड़ा शॉपिंग हॉलीडे माना जाता है। स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो हॉनर एक्स30 मैक्स फोन की खासियत है इसका डिस्प्ले। जी हां, यह फोन 7.9 इंच वाले विशाल डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
 

Honor X30 Max Price and Availability

Honor X30 Max स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है, जिसमें फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,091 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,603 रुपये) है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो हैं मैजिकल नाइट ब्लैक, चार्म सी ब्लू और टाइटैनियम सिल्वर। फोन की सेल चीन में 11 नवंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल, कंपनी ने फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Honor X30 Max Specifications

हॉनर एक्स30 मैक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Magic UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में विशाल 7.09 इंच फुल-एचडी+ (2280 x 1080 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। साथ ही इसमें 16.7 मिलिनयन कलर, RGBW pixel अरेंजमेंट, DCI-P3 कलर गामुट मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

हॉनर एक्स30 मैक्स फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GNSS (GPS, GLONASS, BeiDou), एनएफसी, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सेंसर मौजूद हैं।

फोन का डायमेंशन 174.37 x 84.91 x 8.3mm और भार 228 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.09 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »