64MP कैमरा के साथ Honor X20 SE लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor X20 SE को चीन में CNY 1,799 (लगभग 20,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) है।

64MP कैमरा के साथ Honor X20 SE लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मैजिक नाइट ब्लैक, ब्लू वाटर इमराल्ड, टाइटैनियम सिल्वर और चैरी पिंक गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

ख़ास बातें
  • Honor X20 SE में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • हॉनर एक्स20 एसई मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की पहली सेल 9 जुलाई को चीन में शुरू की जाएगी
विज्ञापन
Honor X20 SE को लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। फोन का कैमरा मॉड्यूल कैप्सूल आकार का है, जिसमें तीन सेंसर शामिल है। इसके अलावा, फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और चार ग्रेडिएंट फिनिश मिलेंगे। इस महीने की शुरुआत में Honor ने Honor 50 सीरीज़ को लॉन्च किया था।
 

Honor X20 SE price, sale

Honor X20 SE को चीन में CNY 1,799 (लगभग 20,600 रुपये) की कीमत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) है। यह मॉडल चार कलर ऑप्शन में पेश किया जा चुका है, मैजिक नाइट ब्लैक, ब्लू वाटर इमराल्ड, टाइटैनियम सिल्वर और चैरी पिंक गोल्ड। फोन की पहली सेल 9 जुलाई को चीन में शुरू की जाएगी। फिलहाल, फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी गई है।  
 

Honor X20 SE specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर एक्स20 एसई फोन Android 11 आधारित Magic UI 4.2 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हॉनर एक्स20 एसई फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ आपको 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 ac, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.1 और 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.68 x 73.3 x 8.4mm और भार 179 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
  2. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  3. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  4. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  5. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  6. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  7. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  8. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  9. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  10. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »