हॉनर वी9 हैंडसेट 21 फरवरी को होगा लॉन्च, दो रियर कैमरे हैं इसमें

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 10 फरवरी 2017 13:47 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर टीज़र ज़ारी किया
  • टीज़र से पता चला है कि हॉनर वी9 में दो रियर कैमरे होंगे
  • हॉनर वी9 में 5.7 इंच का क्वाडएचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे जल्द ही घरेलू मार्केट में हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन वी9 लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर टीज़र ज़ारी करके बताया है कि हॉनर वी9 को 21 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक टीज़र से पता चला है कि हॉनर वी9 में दो रियर कैमरे होंगे। अभी स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हमारा मानना है कि बिक्री चीन में लॉन्च किए जाने के तुरंत बाद शुरू हो सकती है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, हॉनर वी9 में 5.7 इंच का क्वाडएचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 960 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम मौज़द होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद होगा।
Advertisement

बताया गया है कि यह एंड्रॉयड नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.0 पर चलेगा। इस डुअल सिम फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और लेज़र ऑटो फोकस से लैस होंगे। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और 3900 एमएएच की बैटरी फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आएगी।

याद रहे कि हुवावे ने इस महीने की शुरुआत में फिनलैंड में हॉनर 8 लाइट हैंडसेट लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट बहुत हद तक हुवावे पी8 लाइट (2017) जैसा ही है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Honor, Mobiles, Honor V9, Honor V9 Specifications, Android
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.