Honor V9 Play बजट स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा

हुवावे के स्वामित्व वाले हॉनर ब्रांड ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हॉनर वी9 प्ले लॉन्च कर दिया है। हॉनर वी9 प्ले के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,800 रुपये) और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 11, 800 रुपये) है।

Honor V9 Play बजट स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा
विज्ञापन
हुवावे के स्वामित्व वाले हॉनर ब्रांड ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हॉनर वी9 प्ले लॉन्च कर दिया है। हॉनर वी9 प्ले के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,800 रुपये) और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 11, 800 रुपये) है। स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 12 सितंबर से शुरू होगी। Honor V Play स्मार्टफोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

हॉनर वी9 प्ले मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। वी9 प्ले में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके 0.4 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच  (720 x1280 पिक्सल्स) एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 282 पीपीाआई है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 
honor v9 play

कैमरे की बात करें तो फोन में एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 5.1 स्किन है। हॉनर वी9 प्ले हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 147.9×73.2×7.65 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ग्लोनास जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 16 घंटे तक का टॉक टाइम और 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में ग्रेविटी, ए्ंबियंट लााइट सेंसर, फिंगरप्रिंट और कंपास भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
  2. Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ
  3. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
  4. 15 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP ट्रिपल कैमरा वाला स्मार्टफोन!
  5. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  6. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  8. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  9. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »