• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor V40 Lite Luxury Edition लॉन्च, जानें अन्य खूबियां और कीमत

66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor V40 Lite Luxury Edition लॉन्च, जानें अन्य खूबियां और कीमत

Honor V40 Lite Luxury Edition की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। इस फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है।

66W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor V40 Lite Luxury Edition लॉन्च, जानें अन्य खूबियां और कीमत

ब्लू वाटर एमरल्ड, मैजिक नाइट ब्लैक और टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

ख़ास बातें
  • Honor V40 Lite Luxury Edition में 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है
  • फोन में 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है
विज्ञापन
Honor V40 Lite Luxury Edition स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Honor V40 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जिसमें जनवरी में लॉन्च हुआ Honor V40 5G स्मार्टफोन शामिल है। हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन वनीला Honor V40 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन, हॉनर वी40 की तरह कर्व्ड डिस्प्ले से लैस है, लेकिन इस फोन में एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है।
 

Honor V40 Lite Luxury Edition price

Honor V40 Lite Luxury Edition की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। इस फोन का एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है। इस फोन में आपको ब्लू वाटर एमरल्ड, मैजिक नाइट ब्लैक और टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर (अनुवादित) कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जिसकी सेल 27 मार्च से शुरू होगी।

फिलहाल, हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Honor V40 Lite Luxury Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 4.0 पर चलता है। फोन 6.57-इंच फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले से लैस आता है, जिसके साथ आपको 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्प के लिए फोन में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एंबिएंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, कम्पास और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। हॉनर वी40 लाइट लग्जरी एडिशन में 3,800 एमएएच की बैटरी और 66 वॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 160.12x74.1x7.64mm और भार 169 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »