• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor V20 से उठा पर्दा, इसमें है 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद

Honor V20 से उठा पर्दा, इसमें है 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor V20 को सोमवार को हॉन्ग कॉन्ग में आयोजित एक इवेंट में पेश किया। यह बीते साल पेश किए गए Honor V10 (ग्लोबल मार्केट में Honor View 10) का अपग्रेड है।

Honor V20 से उठा पर्दा, इसमें है 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद
ख़ास बातें
  • Honor V20 को दुनिया का पहला इन-स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन बताया जा रहा है
  • हॉनर वी20 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है
  • ग्लोबल मार्केट में इस फोन को Honor View 20 के नाम से जाना जाएगा
विज्ञापन
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor V20 को सोमवार को हॉन्ग कॉन्ग में आयोजित एक इवेंट में पेश किया। यह बीते साल पेश किए गए Honor V10 (ग्लोबल मार्केट में Honor View 10) का अपग्रेड है। Honor V20 कंपनी का पहला फोन है जो सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने अपने इस फोन को Samsung Galaxy A8s को पछाड़ने के लिए पेश किया है जिसे सोमवार को ही लॉन्च किया जाना है। देखा जाए तो यह Sony IMX586 सेंसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट है- पहला 48 मेगापिक्सल सेंसर वाला फोन। Honor V20 में कंपनी के नए हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इस फोन के अन्य फीचर का खुलासा 26 दिसंबर को बीजिंग में होने वाले इवेंट में होगा।

कंपनी के ग्लोबल ट्विटर हैंडल से इस फोन 22 जनवरी को ग्लोबल मार्केट (पेरिस) में पेश किए जाने की जानकारी दी गई। अन्य देशों में इस फोन को Honor View 20 के नाम से जाना जाएगा, जैसा हमें हॉनर वी10 और हॉनर व्यू 10 के साथ देखने को मिला है। हमने आपको पहले ही बताया, Huawei ने अपने इस फोन को उस दिन ही पेश करने का फैसला किया है जब दुनिया के पहले डिस्प्ले होल फोन Samsung Galaxy A8s को लॉन्च किया जाना है।
 

Honor V20 की कीमत और उपलब्धता

हॉनर वी20 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि Honor चीन में 26 दिसंबर को होने वाले इवेंट में इस फोन की कीमत का खुलासा करेगी। ग्लोबल मार्केट में दाम का खुलासा संभवतः पेरिस में ही होगा।
 

Honor V20 स्पेसिफिकेशन और फीचर

इस फोन को दुनिया का पहला इन-स्क्रीन कैमरा स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हॉनर वी20 में स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे पर सेल्फी कैमरे के लिए एक छेद है। इस छेद का व्यास 4.5 मिलीमीटर है। इस तरह फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज़्यादा हो गई है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 कैमरा सेंसर है। यह 1/2.0 इंच सीमॉस सेंसर, 4-इन-1 लाइट फ्यूज़न, 4 टाइम्स सेंसर एचडीआर और एआई क्षमता के साथ आता है। Honor V20 में कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

इसके अलावा Honor ने दावा किया है कि वी20 प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आएगा। टीज़र इमेज तो यह भी इशारा करते हैं तो फोन में जीपीयू टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी होगी।

इस इवेंट में हॉनर ब्रांड ने लिंक टर्बो फीचर से भी पर्दा उठाया। इस तकनीक की मदद से इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह वाई-फाई और एलटीई की जुगलबंदी के ज़रिए संभव होगा। यह तकनीक बेहतरीन नतीजे के लिए एआई क्षमता को इस्तेमाल लाती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • कमियां
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  3. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  6. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  7. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  9. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  10. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »