Honor X9c 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,840 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 16:21 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • X9c 5G को 7 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 होगा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का X9c 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Honor X9b की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,600 mAh की बैटरी होगी। इसकी रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 

Honor ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि X9c 5G को 7 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए 12 जुलाई से होगी। इसे Jade Cyan और Titanium Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इसके इंटरनेशनल वेरिएंट की तरह X9c 5G में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 दिया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलेगा। इसमें क्रॉस-ऐप फंक्शन के सपोर्ट के लिए Magic Portal फीचर होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Motion Sensing और AI Erase जैसे टूल्स मिलेंगे। 

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,840 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ होगा। X9c 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपार्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ होगा। इस  स्मार्टफोन की 6,600 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। X9c 5G की थिकनेस 7.98 mm और भार लगभग 189 ग्राम का होगा। 

हाल ही में Honor ने X70i को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 Ultra है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीन में लॉन्च किए गए X70i को Moon Shadow White, Sky Blue, Magnolia Purple और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन  Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,412 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। X70i में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7025 Ultra दिया गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  14. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.