Honor जल्द लॉन्च कर सकती है Magic 8 Pro, मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

पिछले सप्ताह Honor ने X70i को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 Ultra है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 17:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • पिछले सप्ताह Honor ने X70i को लॉन्च किया था

पिछले सप्ताह कंपनी ने X70i को पेश किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Magic 8 Pro के लॉन्च की तैयारी है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Magic 7 Pro को पेश किया था। Magic 7 Pro के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor के एक नए स्मार्टफोन के चिपसेट और कैमरा के बारे में जानकारी दी है। यह Magic 8 Pro हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। क्वालकॉम इस चिपसेट को अक्टूबर में पेश कर सकती है। यह Snapdragon 8 Elite की जगह लेगा। Magic 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का OV50Q 1/1.3 इंच प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 

Honor के Magic 7 Pro में वेरिएबल अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 100x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,270 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले सप्ताह Honor ने X70i को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 Ultra है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीन में लॉन्च किए गए X70i को Moon Shadow White, Sky Blue, Magnolia Purple और Velvet Black कलर्स में लाया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन  Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,412 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7025 Ultra दिया गया है। X70i में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.