Honor Play आ रहा है भारत, 6 अगस्त को होगा लॉन्च

Honor Play के ख़ास फीचर की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और नॉच दिए गए हैं। साथ ही Honor Play में काम करता है हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट। साथ देते हैं 6 जीबी रैम, जीपीयू टर्बो तकनीक।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play में डिस्प्ले नॉच वाली 6.3 इंच की स्क्रीन है
  • अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा Honor का यह स्मार्टफोन
  • हॉनर प्ले को चीन में जून में किया गया था लॉन्च
हॉनर ब्रांड के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते Honor 9N लॉन्च करने के बाद कंपनी ने हॉनर प्ले को भारतीय मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है। जानकारी सामने आई है कि हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड के अगले स्मार्टफोन Honor Play को 6 अगस्त को लॉन्च किया गया था। इसका खुलासा अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से हुआ है। बता दें कि Honor Play को बीते महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

अमेज़न की लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि हॉनर प्ले हैंडसेट अमेज़न इंडिया प्लेटफॉर्म पर ही बेच जाएगा। Honor Play के ख़ास फीचर की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और नॉच दिए गए हैं। साथ ही Honor Play में काम करता है हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट। साथ देते हैं 6 जीबी रैम, जीपीयू टर्बो तकनीक। स्मार्टफोन 4डी गेमिंग एक्सपीरियंस व रियल टाइम रिकग्निशन के साथ आया है। जीपीयू तकनीक के बारे में कंपनी का कहना है कि Honor Play गेम खेलने के दौरान फोन की परफॉरमेंस बढ़ा देगा। इसके अतिरिक्त Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है।
 
 

Honor Play कीमत

हॉनर प्ले की कीमत 4 जीबी रैम वेरिेएंट के लिए 1,999 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम के लिए चुकाने होंगे 2,399 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये) है। चीनी मार्केट में Honor Play ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट रंग विकल्प में उपलब्ध कराया गया था। उम्मीद है कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास होगी।
 

Honor Play स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट है, जिसका साथ देते हैं माली-जी72 जीपीयू। हैंडसेट में साथ देंगे 4 जीबी व 6 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है।
Advertisement

Honor Play की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 3750 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न 176 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great value for money
  • Elegant design
  • Excellent display
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Not very easy to hold and use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.