Honor Play 8 लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां

Honor Play 8 की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) है। इसे ऑरोरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Honor Play 8 लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • हॉनर प्ले 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 से लैस है
  • 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है हॉनर प्ले 8 में
  • Honor Play 8 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने अपने नए स्मार्टफोन Honor Play 8 लॉन्च किया है। देखा जाए तो कंपनी के पोर्टफोलियो में हॉनर प्ले 8ए और हॉनर प्ले 8सी पहले से मौज़ूद हैं। प्ले 8 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोन की तरह हॉनर प्ले 8 भी एक बजट स्मार्टफोन है। यह वाटरड्रॉप नॉच, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9 पाई, 5.71 इंच की एचडी+ स्क्रीन और 3,020 एमएएच की बैटरी से लैस है। कंपनी ने पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 

Honor Play 8 की कीमत

हॉनर चाइना के मुताबिक, हॉनर प्ले 8 की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) है। इसे ऑरोरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, हॉनर प्ले 8 को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

हॉनर 8 प्ले स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर प्ले 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 से लैस है। फोन में 5.71 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में 2 जीबी रैम मौज़ूद हैं। हॉनर 8 प्ले में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

हॉनर प्ले 8 के अन्य स्पेसिफिकेशन में 3,020 एमएएच की बैटरी और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 4जी वीओएलटई शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »