Honor MagicPad 13 हुआ 16GB RAM और 13 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Honor MagicPad 13 में 13 इंच की LCD 2.8K अल्ट्रा क्लियर IMAX एंहेस्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1840 पिक्सल है।

Honor MagicPad 13 हुआ 16GB RAM और 13 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Honor

Honor MagicPad 13 में 13 इंच की LCD 2.8K अल्ट्रा क्लियर IMAX एंहेस्ड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor MagicPad 13 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $449 है।
  • Honor MagicPad 13 में 13 इंच की LCD 2.8K अल्ट्रा क्लियर है।
  • Honor MagicPad 13 में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करता है।
विज्ञापन
Honor ने बाजार में Honor MagicPad 13 टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। नया टैबलेट स्टाइलिश डिजाइन और Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। MagicPad 13 में 13 इंच की LCD 2.8K अल्ट्रा क्लियर IMAX एंहेस्ड डिस्प्ले है। यहां हम आपको Honor MagicPad 13  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor MagicPad 13 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Honor MagicPad 13 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $449 (लगभग 36,853 रुपये) है, वहीं 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $494 (लगभग 40,546 रुपये) है और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $554 (लगभग 45,471 रुपये) है। Honor MagicPad 13 सिर्फ चीन में 12 जुलाई को रात 9:30 बजे प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक सेल 20 जुलाई को सुबह 10:08 बजे शुरू होगी। 


Honor MagicPad 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor MagicPad 13 में 13 इंच की LCD 2.8K अल्ट्रा क्लियर IMAX एंहेस्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1840 पिक्सल  और रिफ्रेश रेट 144Hz है। 700 निट्स पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले वाले इस टैबलेट का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90% है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की मोटाई 6.4mm और वजन 660 ग्राम है। यह टैबलेट Snapdragon 888 प्रोसेसर पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो Honor के इस टैबलेट में 8GB, 12GB या 16GB RAM का ऑप्शन है। इसके अलावा 256/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Honor MagicPad 13 में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करता है। Honor ने डॉक्स और Microsoft ऑफिस सूट दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 888
फ्रंट कैमरा9-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2880x1840 पिक्सल
रैम16 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज512 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10050 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »