Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। Honor के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहले ही एक स्टाइलस के जरिए इनपुट्स के लिए सपोर्ट मिलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2026 21:44 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 64 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • Honor Magic 9 में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Honor Magic 8 सीरीज को पेश किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Honor Magic 9 सीरीज में एक स्टाइलस एक्सेसरी के लिए सपोर्ट होगा। इस स्टाइलस से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। यह एक स्मार्ट डिजिटल पेन हो सकता है। Honor के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहले ही एक स्टाइलस के जरिए इनपुट्स के लिए सपोर्ट मिलता है। इस टिप्सटर का अनुमान सही होने पर Honor Magic 9 सीरीज स्टाइलस इनपुट के लिए सपोर्ट वाली पहली गैर-फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज होगी। 

Advertisement

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung और चीन की Motorola के कुछ स्मार्टफोन्स में स्टाइस के लिए सपोर्ट मिलता है। इन स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Honor Magic 9 की टेस्टिंग 6.36 इंच के डिस्प्ले के साथ की जा रही है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Honor Magic 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 

आगामी स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का OV64D पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। Honor Magic 9 में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। Honor Magic 8 में 6.58 इंच फुल HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 100 x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन  की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.