5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Magic 8 Pro Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Honor Magic 8 Pro Air में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Mali G1-Ultra MC12 GPU है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 21:54 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 8 Pro Air को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है
  • इसके साथ Honor Magic 8 RSR Porsche Design को भी पेश किया गया है

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

Photo Credit: Honor

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने शुक्रवार को Honor Magic 8 Pro Air को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ कंपनी ने  Honor Magic 8 RSR Porsche Design को भी पेश किया है। 

Honor Magic 8 Pro Air का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 65,300 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,299 (लगभग 69,200 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,599 (लगभग 73,100 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 78,300 रुपये) का है। Honor Magic 8 Pro Air को Feather White, Fairy Purple, Light Orange और Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी से चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी।

Honor Magic 8 Pro Air के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। Honor Magic 8 Pro Air में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Mali G1-Ultra MC12 GPU है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्टर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के सपोर्ट  के स ाथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप और ई-कम्पास दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Honor Magic 8 Pro Air की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 150.5 x 71.9 × 6.1 mm और भार लगभग 155 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.