7,500mAh की बैटरी के साथ पेश हुआ Honor Magic 8 Lite

इस स्मार्टफोन को ब्रिटेन में पेश किया गया है। अगले वर्ष की शुरुआत में इसे Honor Magic 8 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 8 Lite में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन को ब्रिटेन में पेश किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor ने नया स्मार्टफोन पेश किया है। Honor Magic 8 Lite में अधिक ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Honor Magic 8 Lite में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी छह वर्षों के इस्तेमाल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चल सकती है। इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-पावर सेविंग मोड भी मिलेगा जिससे 2 प्रतिशत बैटरी रहने पर भी 60 मिनटों तक की कॉलिंग की जा सकेगी। 

इस स्मार्टफोन को ब्रिटेन में पेश किया गया है। अगले वर्ष की शुरुआत में इसे Honor Magic 8 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए की जाएगी। इसे Forest Green, Reddish Brown और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Honor Magic 8 Lite के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 3,840 Hz PWM रिस्क-फ्री डिमिंग, डायनैमिक डिमिंग और Circadian Night Display जैसे आंखों के कम्फर्ट से जुड़े फीचर्स हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Honor Magic 8 Lite के RAM को वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फोटोग्राफी टूल्स भी मिलेंगे। 

Honor Magic 8 Lite की 7,500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 66 W वायर्ड Honor SuperCharge और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी छह वर्षों के इस्तेमाल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चल सकती है। इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-पावर सेविंग मोड भी मिलेगा जिससे 2 प्रतिशत बैटरी पर भी 60 मिनटों तक की कॉलिंग की जा सकेगी। इस स्मार्टफोन को डिस्प्ले की क्वालिटी और कैमरा परफॉर्मेंस पर जोर देने वाले यूजर्स के लिए लाया गया है। इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन को बढ़ाने के लिए अल्ट्रा-डीप टेम्पर्ड ग्लास दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.