Honor Magic 8 Lite के लॉन्च की तैयारी, 7,500mAh हो सकती है बैटरी

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.79 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 16:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
  • Honor Magic 8 Lite में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने हाल ही में Honor Magic 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में जल्द ही Honor Magic 8 Lite को जोड़ा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

Xpertpick की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Honor Magic 8 Lite की प्रोडक्ट सिंडिकेशन प्लेटफॉर्म Icecat पर लिस्टिंग हुई है। इससे Honor Magic 8 Lite के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.79 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon का चिपसेट 8 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के साथ हो सकता है। Honor Magic 8 Lite में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

इस लिस्टिंग में बताया गया है कि Honor Magic 8 Lite में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

Honor Magic 8 Pro में 6.71 इंच 1.5K (1,256 x 2,808 पिक्सल्स) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर  पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Magic 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Honor Magic 8 में 6.58 इंच फुल HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.